Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का सांसद विद्युत महतो ने किया निरीक्षण, कहा-राज्य सरकार के उदासीनता के कारण निर्माण कार्य में आयी शिथिलता
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड राजनीति

    जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का सांसद विद्युत महतो ने किया निरीक्षण, कहा-राज्य सरकार के उदासीनता के कारण निर्माण कार्य में आयी शिथिलता

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का सांसद विद्युत महतो ने किया निरीक्षण, कहा-राज्य सरकार के उदासीनता के कारण निर्माण कार्य में आयी शिथिलता

    ■ रेलवे ओवरब्रिज जुगसलाई वासियों के तीन पीढ़ियों का सपना, इसे पूर्ण करना मेरा भी लक्ष्य: विद्युत महतो

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की गति और निर्माण कार्य की हकीकत देखने पहुंचे। शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग सांसद विद्युत महतो ने जुगसलाई आरओबी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और इसकी धीमी रफ़्तार पर चिंता जताई। सांसद विद्युत महतो ने कहा कि जुगसलाई पूरे कोल्हान प्रमंडल का व्यावसायिक केंद्र है। यहाँ ओवरब्रिज नहीं होने के कारण रोज हज़ारों लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों का स्कूल छूट जाता है, लोगों की ड्युटी लेट होती है और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल नही पहुंच पाते। ओवरब्रिज यहां की तीन पीढ़ियों का सपना है। शुक्रवार को निरीक्षण के बाद सांसद जी निर्माण की धीमी गति पर रोष व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से कार्य को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि बालू की कमी एवं संवेदक के भुगतान रुकने के चलते कार्य बाधित हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि जुगसलाई ओवरब्रिज जुगसलाई की जनता के साथ साथ मेरा भी स्वप्न है एवं इसको पूर्ण करवाकर ही दम लूंगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि ओवरब्रिज निर्माण में राजनीति न कर धरातल पर काम करें। सांसद नें बताया कि संवेदक त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के गोविंद दोदराजका नें उन्हें जानकारी दी कि उनका पैसा बकाया है। उनके बकाया भुगतान नही होने से वे काम बंद कर देंगे। इसी परिपेक्ष में सांसद विद्युत महतो नें शुक्रवार को ओवरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संवेदक से अनुरोध किया कि वे काम बंद ना करें। उनके बकाया भुगतान हेतु वे राज्य सरकार से बात करेंगे। सांसद विद्युत महतो ने राज्य सरकार से ओवरब्रिज निर्माण कार्य में संवेदनशीलता दिखाने और सहयोग की अपील की।

    इससे पहले, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन द्वारा सांसद विद्युत महतो, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव एवं जिला महामंत्री अनिल मोदी को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

    *सांसद विद्युत महतो प्रारंभ से ही ओवरब्रिज निर्माण के लिए रहे सक्रिय:* प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार केंद्रीय मंत्री एवं रेलवे के उच्चाधिकारियों से मिलकर सारी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए आरओबी की स्वीकृति करवाई। उसके बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सांसद के साथ ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान रेलवे को जमीन के मुवावजे के रूप में 13 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाये। जिला पदाधिकारियों को निर्देश देकर आम सहमति से अतिक्रमण हटवाया। ओवरब्रिज की राह में चुना बस्ती एक बड़ी समस्या थी। सांसद जी ने संवाद स्थापित कर बस्ती को शिफ्ट करवाया एवं टाटा स्टील प्रबंधन से बात कर सीएसआर के तहत उन सभी के लिए घर का निर्माण कराया।

    इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु, बिनानंद सिरका, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा, प्रकाश जोशी, बागबेड़ा मंड़ल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी, मानगो अध्यक्ष विनोद राय, परसुडीह अध्यक्ष त्रिदिब चटराज, सुंदरनगर अध्यक्ष चंचल चक्रबर्ती, मुन्ना अग्रवाल, जुगसलाई मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री सुनील शर्मा, मंत्री पिंटू सैनी, तरविंदर भाटिया, कोसाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक सारस्वत, विजय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनू तिलावट, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बिमल केवलका, उपाध्यक्ष अनूप खां, नीरज शुक्ला, महामंत्री नितिन झा, विकास सिंह, रविशंकर तिवारी, सुंदर गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, आलोक वाजपेयी, मिट्ठू बरनवाल, दीपक अग्रवाल, इंदरजीत तिवारी, नरेश खिरवाल, जगदीश लाल, मानव केडिया, कुणाल सराफ, आकाश सिंह, धनंजय यादव, अभिषेक डे, नवजोत सिंह सोहल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के जामताड़ा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने जिले के पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक
    Next Article नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री बोले : आप सभी का ख्याल हम रखेंगे। आप मेरे राज्य के लोगों का ख्याल रखने में मेरा साथ दें

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.