Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हार्दिक पंड्या का ऑलराउंडर प्रदर्शन, भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में दी मात
    Breaking News Headlines

    हार्दिक पंड्या का ऑलराउंडर प्रदर्शन, भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का जीत से आगाज किया. उसने गुरुवार को साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में 50 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए जिसके बाद इंग्लिश टीम 148 रन के स्कोर पर 19.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. रोहित शर्मा इस तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में लगातार 13 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान भी बन गए. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया और गेंद व बल्ले, दोनों से योगदान दिया. हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने और 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बन गए. उन्होंने 51 रन का योगदान दिया और 4 विकेट भी झटके. हार्दिक ने अपने पहले ही (पारी के 5वे) ओवर में 2 विकेट झटके. उन्होंने डेविड मलान और लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजने के बाद फिर जेसन रॉय को पारी के 7वें ओवर में हर्षल पटेल के हाथों कैच करा दिया. उन्होंने सैम करेन (4) को भी शिकार बनाया. 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. मेजबान टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मोईन अली ने बनाए. उन्होंने हैरी ब्रुक (28) के साथ 5वें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी भी की. मोईन ने 20 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए जबकि हैरी ने 23 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए. क्रिस जॉर्डन 17 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे. हार्दिक के अलावा युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए जबकि अपना डेब्यू मैच खेलने वाले युवा पेसर अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले. पेसर भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 51 रन का योगदान दिया. उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक भी जड़ा. हार्दिक ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों की तूफानी पारी में 39 रन ठोके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गई गोली, हालत गंभीर
    Next Article CBIC ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत: नियोक्ता की ओर से मिलने वाले भत्तों पर नहीं लगेगा जीएसटी

    Related Posts

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    August 4, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, चढ़ावा चोरी कांड के बाद पालक पद से भैयाजी जोशी की भी हुई छुट्टी

    विपक्षी सांसदों ने चढ़ावा चोरी और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.