Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CBIC ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत: नियोक्ता की ओर से मिलने वाले भत्तों पर नहीं लगेगा जीएसटी
    Breaking News Business Headlines

    CBIC ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत: नियोक्ता की ओर से मिलने वाले भत्तों पर नहीं लगेगा जीएसटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि देश में रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियोक्ता की ओर से मिलने वाले भत्तों और सुविधाओं पर कोई जीएसटी नहीं चुकाना होगा. सीबीआईसी के अनुसार नियोक्ता की ओर से कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है.

    सीबीआईसी के अनुसार ऐसे में मामलों में जुर्माना तभी लगाया जाएगा जब फर्जी इनवॉइस के जरिये बिना उत्पाद सप्लाई किए टैक्स की चोरी की जाएगी. सीबीआईसी ने यह सर्कुलर पिछले दिनों जीएसटी परिषद की बैठक में हुए फैसलों के बाद जारी किया है. टैक्स एक्सपट्र्स का कहना है सर्कुलर कर की मांग में कमी लाने में मददगार साबित होगा. साथ ही फर्जी इनवॉइस के मामलों में होने वाली गिरफ्तारियों पर भी अंकुश लगेगा.
    इसके अलावा अदालतों पर भी मामलों का बोझ कम होगा. अभी तक कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों पर जीएसटी को लेकर भ्रम था. इस कारण तमाम फील्ड अधिकारियों ने मामले पर स्पष्टीकरण की मांग की थी. फील्ड अधिकारियों ने कॉन्ट्रैक्ट पर जॉब करने वाले कर्मचारियों को नियोक्ता की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों पर जीएसटी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था.

    इस पर सीबीआईसी ने स्पष्ट किया है कि न तो कर्मचारी की ओर से कंपनी को दी जाने वाली सेवाओं पर जीएसटी लिया जाएगा और न ही नियोक्ता की ओर से कर्मचारी को दी गई सुविधाओं-भत्तों पर जीएसटी लागू होगा. वहीं सीबीआईसी के इस सर्कुलर ने उद्योग जगत की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है. उद्योग जगत का कहना था कि कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाएं और भत्ते उनके और नियोक्ता के बीच हुए करार का ही हिस्सा हैं. लिहाजा इन पर जीएसटी नहीं लगाया जाना चाहिए.

    सीबीआईसी ने एक अन्य सर्कुलर में उद्योग जगत और कर अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि फर्जी इनवॉइस के मामले में डिमांड और पेनाल्टी लगाई जाएगी. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां रजिस्टर्ड व्यक्ति ने टैक्स इनवॉइस जेनरेट किया है लेकिन उत्पाद या सेवाओं की सप्लाई नहीं की है. ऐसे फर्जी इनवॉइस के जरिये इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया.

    टैक्स एक्सपट्र्स ने इस सर्कुलर का मतलब समझाते हुए कहा है कि सप्लायर पर उत्पाद या सेवाओं की आपूर्ति के एवज में कोई जीएसटी नहीं लगाया जाएगा, लेकिन फर्जी इनवॉइस के मामले में पेनाल्टी जरूर लगेगी. अगर एक बार जीएसटी कानून के तहत प्राप्तकर्ता पर जुर्माना लगाया जा चुका है, तो दोबारा उसी अपराध के लिए जीएसटी नहीं लगाया जाएगा. इससे गिरफ्तारी के मामलों में कमी आएगी और टैक्स डिमांड की संख्या भी कम हो जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहार्दिक पंड्या का ऑलराउंडर प्रदर्शन, भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में दी मात
    Next Article उत्तराखंड: उफनती नदी पार करने के दौरान बही पर्यटकों की कार, 9 लोगों की मौत, एक को बचाया

    Related Posts

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    June 15, 2026

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    June 15, 2026

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    युवा समाजसेवी सन्नी सिंह किए गए मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26′ से सम्मानित

    गम्हरिया में संजय प्रसाद तथा आदित्यपुर थाना में अंजनी कुमार सिंह ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.