Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब 9 नहीं 6 महीने बाद ही लगवा सकते हैं बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला
    Breaking News Headlines

    अब 9 नहीं 6 महीने बाद ही लगवा सकते हैं बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए बूस्टर डोज के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखा है. कहा कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है. सरकार ने नई व्यवस्था की सुविधा के लिए कोविन सिस्टम में इसी तरह के बदलाव किए हैं.

    बता दें टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की स्थायी तकनीकी उप समिति (एसटीएससी) ने दूसरे डोज और प्रीकॉशन खुराक के बीच अवधि की मौजूदा नौ महीने या 39 सप्ताह से संशोधित करने की सिफारिश की है. एनटीएजीआई ने छह महीने से 26 सप्ताह करने का समर्थन किया है. इसलिए अब यह फैसला लिया गया है कि निजी कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों में दूसरी खुराक के प्रशासन की तारीख से 6 महीने या 26 सप्ताह पूरे होने के बाद 18 से 59 साल के सभी लाभार्थियों को बूस्टर डोज दी जाएगी. सरकार ने यह भी कहा कि सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर दूसरी खुराक देने की तिथि से छह महीने पूरे होने के बाद 60 साल से अधिक आयु के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी.

    यूएसए की लैब से निकला कोरोना वायरस

    अमेरिका के अर्थशास्त्री जेफरी सैस ने दावा किया कि यूएस की एक प्रयोगशाला से कोरोना वायरस लीक हुआ था. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार जेफरी ने कहा, कोविड-19 अमेरिकी लैब बायोटेक्नोलॉजी का रिजल्ट है. सैस ने वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए दो साल तक जांच की अध्यक्षता की है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को एक दुर्घटना या प्राकृतिक कहना एक भूल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: साइना नेहवाल बाहर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय दूसरे राउंड में
    Next Article इलैयाराजा और पीटी ऊषा सहित चार लोग राज्यसभा के लिए मनोनित, पीएम मोदी ने दी बधाई

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.