Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: साइना नेहवाल बाहर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय दूसरे राउंड में
    Breaking News Headlines खेल

    मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: साइना नेहवाल बाहर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय दूसरे राउंड में

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुआलालंपुर. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने बुधवार को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बना ली लेकिन लंदन ओलंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल लगातार दूसरे टूर्नामेंट में पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं. सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने लगभग एक घंटा चले महिला सिंगल्स मैच में चीन की ही बिंग जियाओ को मात दी.

    इस जीत के साथ दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पिछले महीने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में बिंग जियाओ के खिलाफ पहले दौर में सीधे गेमों में मिली हार का बदला चुकता कर दिया. सिंधु ने बिंग जियाओ को 21-13, 17-21, 21-15 से शिकस्त दी. चीन की खिलाड़ी का हालांकि अब भी सिंधु के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 10-9 है.
    दूसरी तरफ लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना को पहला गेम जीतने के बावजूद दक्षिण कोरिया की किम गा युन के खिलाफ 21-16, 17-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी. दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी साइना पिछले हफ्ते मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गई थीं.

    पुरुष सिंगल्स में एचएस प्रणय भी दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि बी साई प्रणीत और पारुपल्ली कश्यप भी विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करने दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे. प्रणय ने फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज को 21-19, 21-14 से हराया. वहीं प्रणीत ने एकतरफा मुकाबले में आधे घंटे से कम समय में गुआटेमाला के केविन कोर्डन को 21-8, 21-9 से मात दी.

    पारुपल्ली कश्यप ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्थानीय दावेदार टॉमी सुगियार्तो को 16-21, 21-16, 21-16 से हराया. प्रणीत का सामना अब ली शी फेंग से होगा. समीर वर्मा को हालांकि कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे के चौथे वरीय चाउ टिएन चेन के खिलाफ 21-10, 12-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी. महिला डबल्स में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को इंडोनेशिया की फेबरियाना कुसुमा और अमालिया प्रातिवि ने 21-19, 18-21, 21-16 से हराया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के 20 करोड़ आदिवासियों की अपील श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को देश के 16वाँ राष्ट्रपति के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने 8 जुलाई को कोलकाता से घोषणा होगी
    Next Article अब 9 नहीं 6 महीने बाद ही लगवा सकते हैं बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.