Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्ल्ड कप 2019 : 70 करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर, विजेता को मिलेंगे 28 करोड़
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    वर्ल्ड कप 2019 : 70 करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर, विजेता को मिलेंगे 28 करोड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन: इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 70 करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी. विजेता टीम को 28 करोड़ रुपए और उपविजेता टीम को 14 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार इतनी ज्यादा इनामी राशि दांव पर होगी. इस वर्ल्ड कप में 45 लीग मैच और 3 नॉकआउट मैच खेले जाएंगे. 14 जुलाई को लॉर्ड्स पर होने वाले फाइनल की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 28 करोड़ रुपए प्रदान किए जाएंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11.2-11.2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. इस टूर्नामेंट के मुकाबले 11 जगहों पर खेले जाएंगे. हर टीम को स्पर्धा में हिस्सा ले रही सभी अन्य 9 टीमों से खेलना होगा. हर लीग मैच की विजेता टीम को 28-28 लाख रुपए मिलेंगे. इस तरह लीग स्तर पर 45 मैच जीतने वाली टीमों को कुल मिलाकर 12.6 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. लीग स्तर के बाद 6 टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगी. इन टीमों को 70-70 लाख रुपए मिलेंगे. इस तरह इन टीमों के लिए कुल मिलाकर 4.2 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है. वर्ल्ड कप का आयोजन 30 मई से 14 जुलाई तक होगा. इसके सेमीफाइनल 9 और 11 जुलाई को होंगे. सेमीफाइनल मुकाबले मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड और बर्मिंघम के एजबेस्टन में होंगे. खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article लंबे समय के बाद दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी:पीएम मोदी
    Next Article तीन दशक बाद असम से हटेगा AFSPA कानून, केंद्र ने लिया बड़ा फैसला

    Related Posts

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    October 16, 2026

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    October 16, 2026

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    CJP का ‘तिरंगा’ मार्च : 6,000 पुलिसकर्मी, सीएपीएफ की 220 कंपनियां, व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क तैनात

    सुधा यादव ने कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में शपथ ली

    कर्नाटक के मैसूरु में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 31 घायल

    CJP प्रदर्शन: सेंट्रल पार्क बंद करने के आदेश के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

    बिहार से विदेश भेजने के नाम पर 350 युवकों से करोड़ों की ठगी, पुलिस ने चार पर केस किया दर्ज

    50 लाख के 70 नाखून-हड्डी, फर और खाल जब्त, 3 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में अभिजीत दीपके की पीसी में मचा हंगामा, सीजेपी चीफ ने कहा- इन्हें 50-100 रुपये देकर भगाइए

    SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण होगा

    हाईवे निर्माण में लापरवाही अब ठेकेदारों को पड़ेगी भारी, NHAI सीधे करेगा कार्रवाई

    एलन मस्क की स्टारलिंक को मुकेश अंबानी के रिलायंस की दो टूक, कहा- हम कॉम्पिटिशन से नहीं डरते

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.