Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा का कमरा काव्य-संग्रह का विमोचन
    Breaking News साहित्य

    बाबा का कमरा काव्य-संग्रह का विमोचन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा का कमरा काव्य-संग्रह का विमोचन

    बाबा का कमरा काव्य-संग्रह का विमोचन शनिवार को डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के प्रेक्षागृह में सोल्लास संपन्न हुआ।
    देश व समाज को समर्पित अखिल भारतीय संगठन भारतीय जन महासभा के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र देव प्रसाद ने स्वागत भाषण दिया।
    कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर डॉ श्याम लाल पांडेय ने किया।
    इस अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष एवं इग्नू की समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा ने कहा कि पुस्तक में बाबा और पोते के संवाद से अभिप्रेरित होकर रचनाये भी है और उन्हें *बाबा का कमरा* पुस्तक में संकलित किया है। लेखक ने ‘जीवित जल’ व ‘देश की पहचान गंगा’ के माध्यम से प्रदूषित होती गंगा की संवेदना, उसकी ममता एवं सूची भाव को अभिव्यक्त कर महिमा का गुणगान करते हुए आज गंगा की स्थिति से किसानों की आत्महत्या का कारण स्पष्ट किया है।
    ‘हमारा भारत’ व ‘देश प्रगति के पथ पर’ जैसी कविता के द्वारा यह बताना चाहते हैं कि भारतीय आध्यात्मिक शक्ति में विश्वास रखता है। ‘छात्राओं का वेश’ , ‘जैसा करियेगा वैसा भरियेगा’ , ‘बुजुर्गो का सम्मान’ ‘अंग्रेज बनाने के कारखाने’ ‘टीवी का कमाल’ ‘पैतृक धन’ द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों , टूटते परिवार , बुजुर्गों की उपेक्षा व वृद्ध आश्रम की ओर संकेत करते हुए करारा व्यंग्य करते हुए टी वी के धारावाहिक सीरियल में महिलाओं का संबंधों का निरादर एवं बाहरी दुनिया में संबंध बनाकर रिश्तो का अनादर को सीधे सरल शब्दों में उकेरा है। संयुक्त राज्य भारत (USB) कविता वसुधैव कुटुंबकम की अनेकता में एकता का संदेश संप्रेषित करती है। इसी प्रकार अन्य रचनाओं में जैसे ‘हिंदुस्तान’ ‘देशभक्ति’ जैसी कविताओं में सीधे-सीधे पाठक से संवाद है जहां न छंद, न हीं अलंकार बस व्यंग्य है।
    राक्षसत्व कविता में समाज का संस्कार और शील एवं स्मिता पर जो राक्षसी प्रवृत्ति का आक्रमण है उससे बचने के लिए लिखते हैं “राम तुम्हें आना होगा, राक्षसों का वध करने हेतु।
    यह पुस्तक सचमुच देशवासियों को दिशा प्रदान करने वाली है।
    काव्य संग्रह के रचयिता धर्म चंद्र पोद्दार ने पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए अपनी दो प्रमुख रचनाओं का पाठ किया जिसमें ‘अंग्रेज बनाने के कारखाने’ एवं ‘बाबा का कमरा’ सम्मिलित हैं।
    अध्यक्षीय उद्बोधन संस्था के संरक्षक डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी के दिया।
    धन्यवाद ज्ञापन संस्था के विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता ने किया।
    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बागुनहातु फुटबॉल मैदान में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास, पूर्व सीएम रघुवर दास भी होंगे शामिल

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.