Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बागुनहातु फुटबॉल मैदान में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास, पूर्व सीएम रघुवर दास भी होंगे शामिल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बागुनहातु फुटबॉल मैदान में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास, पूर्व सीएम रघुवर दास भी होंगे शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बागुनहातु फुटबॉल मैदान में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे योगाभ्यास, पूर्व सीएम रघुवर दास भी होंगे शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को मिली वैश्विक स्तर पर पहचान: राजेश कुमार शुक्ल

    जमशेदपुर। आंठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता आमजनों के संग योगाभ्यास कर योग दिवस मनाएंगे। मंगलवार को जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत बागुनहातु फुटबॉल मैदान में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल होंगे। पार्टी ने प्रातः 6:30 बजे कार्यकर्ताओं से बागुनहातु फुटबॉल मैदान में जुटने का आह्वान किया है। पार्टी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफ़लता को लेकर प्रभारी भी नियुक्त किये गए हैं। प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं जिला मंत्री मंजीत सिंह ने सभी मंडलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में बागुनहातु फुटबॉल मैदान में आने का अपील की है। योग दिवस के प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से समस्त विश्व ने योग की महत्ता को स्वीकारा है और उसे अपनाया है। हम सभी योग अपनाकर निरोग रहने का संकल्प लें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग करें। भाजपा ने शहर के प्रबुद्धजनों से योग दिवस पर बागुनहातु फुटबॉल मैदान में पहुंचने का आग्रह किया है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को मिली वैश्विक स्तर पर पहचान: राजेश कुमार शुक्ल

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने दुनिया में योग और भारतीय संस्कृति को प्रतिष्ठित करने व सम्मान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 193 देशों की सहमति से योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में पहुंचाने का अद्भुत कार्य किया। योग के द्वारा सम्पूर्ण विश्व निरोगी बने, इसके लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में न केवल अपने भारत देश में बल्कि पूरे विश्व में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की वह कला है जिसके द्वारा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन निहित होता है। आज योग घर-घर तक पहुंचकर लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा का कमरा काव्य-संग्रह का विमोचन
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच घाघीडीह इकाई का गठन

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.