Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थियों के घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थियों के घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत

    News DeskBy News DeskJune 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थियों के घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत

    जमशेदपुर। सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी लाभार्थी संपर्क अभियान चलाएगी। लाभार्थी संपर्क अभियान के जरिये पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर समाज के हर तबके के बीच पहुंचेगी। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस आशय को लेकर पुर्वी विधानसभा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंड़ल महामंत्री, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों के निमित्त चर्चा कर लाभार्थी संपर्क की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बूथों की स्थिति पर विस्तारपूर्वक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। वही, उन्होंने आगामी कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भी जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास ने लाभार्थियों से संपर्क करने हेत रणनीति बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों की चिंता करते हुए उन्हें लाभान्वित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों में 16 जून तक लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें और अगर कोई परेशानी हो रही है तो उनकी भी जानकारी अवश्य लें। बैठक के अंतिम दौर में मंडल अध्यक्षों को मोदी सरकार के प्रमुख उपलब्धियों से सम्बंधित पत्रक प्रदान किया गया। जिन्हें कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के पत्रक जन-जन तक पहुंचाएंगे।

    शनिवार संध्याकाल में पूर्व सीएम रघुवर दास ने पुर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में निवास करने वाले लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने बारीडीह मंडल के सिदगोड़ा बागान एरिया, बिरसानगर मंडल में रविदास कॉलोनी एवं सीतारामडेरा मंडल के कानू भट्टा क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वालों से संवाद कर उनका अनुभव जाना। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजद थे।

    कार्यक्रम को लेकर बनाये गए प्रभारी: बैठक में जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह को लाभार्थी संपर्क प्रभारी, जिला महामंत्री राकेश सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया।

    बैठक में पवन अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंजीत सिंह, बोलटु सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, सुरेश शर्मा, संतोष पासवान, मृत्युंजय यादव, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, हेमंत सिंह, विकास शर्मा, अजय सिंह, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, दीपक झा, रॉकी सिंह, बबलू गोप, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी, कंचन दत्ता, शीलू साहू, संजना साहू, बिमला साहू, नवजोत सिंह सोहल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाक्ची गुरदुवरा के वोटर लिस्ट से मेरे नाम के आगे से भाटिया हटाया जाए :जमशेदपुरी
    Next Article उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिले में चलाया जा रहा जांच अभियान

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.