Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के बाद अब एमपी सरकार ने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को किया टैक्स फ्री
    Breaking News Headlines सिनेमा

    यूपी के बाद अब एमपी सरकार ने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को किया टैक्स फ्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश सरकार ने महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज कल 3 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म के स्टार जोर-शोर से इस ऐतिहासिक फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं.

    फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दी गयी है. शिवराज सरकार ने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री कर दिया है. ये फिल्म तीन जून को देशभर में रिलीज हो रही है. इससे पहले शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस फिल्म को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया है. उन्होंने कहा इस फिल्म को भी कश्मीर फाइल्स की तरह हिट करवाना है. अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन चाणक्य फेम चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है.
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को मध्य प्रदेश में हमने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है. ताकि महान सम्राट के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें और उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो.

    गौरलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बनी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लोकभवन ऑडिटोरियम में फिल्म देखी थी. उन्होंने इस फिल्म को इतिहास का आइना बताया था. उनका कहना था राष्ट्र निर्माण के लिए इस तरह की फिल्मों का बनना बहुत जरूरी है. इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेंबर भवन में केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में बैठक 6:30 बजे से:मनुफैक्टरर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन
    Next Article जम्मू-कश्मीर में फिर टार्गेट किलिंग: आतंकियों ने बडगाम में की बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    August 21, 2026

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    August 21, 2026

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    छोटा गम्हरिया में आयोजित श्रावणी मेला का विरोध, एसडीओ से तत्काल बंद कराने की मांग

    कांड्रा-चांडिल मार्ग पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का निर्देश, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन

    कोबरा दंश से बालिका सुरक्षित, समय पर इलाज से बची जान

    बैंकिंग योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

    जनता दरबार में पहुंचीं जमीन, सड़क और आवास से जुड़ी फरियादें*

    लिस और प्रशासन की छापेमारी में जब्त हुआ 5000 सीएफटी बालू*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.