Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में हिंसा, भाकपा माओवादियों ने वाहनों में लगाई आग
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बिहार में हिंसा, भाकपा माओवादियों ने वाहनों में लगाई आग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गया: बिहार में उग्रवाद प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के संखवा गांव के निकट प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के दो वाहनों में आग लगा दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सबलपुर पेट्रोल पंप के निकट सड़क का निर्माण कराया जा रहा था. कल देर रात 15 से 20 की संख्या में उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादियों ने संखवा गांव के निकट धावा बोला. इसके बाद माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी. सूत्रों ने बताया कि माओवादियों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. घटना का कारण माओवादियों को लेवी नही दिया जाना बताया जाता है. इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविराट कोहली बने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और बल्लेबाज
    Next Article TMC ने करायी हिंसा, CRPF नहीं होती तो मेरा बचना था मुश्किल: अमित शाह

    Related Posts

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    May 19, 2026

    बारवाघाट में दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी तलाश के दौरान हाथापाई, परिजनों का हंगामा

    May 19, 2026

    बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हाता दुर्गा पूजा मैदान में पांच लाख से होगा सौंदर्यीकरण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    15 जून डेडलाइन : बागबेड़ा जलापूर्ति योजना हर हाल में शुरू करें, विधायक संजीव सरदार का सख्त निर्देश

    बारवाघाट में दामोदर नदी में डूबे 2 छात्र, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी तलाश के दौरान हाथापाई, परिजनों का हंगामा

    बकरीद को लेकर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश

    पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जमशेदपुर में पेट्रोल 101.73 रुपये पहुंचा

    चलती हाईवा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित राम मंदिर मोड़ गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो लोहरदगा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.