Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TMC ने करायी हिंसा, CRPF नहीं होती तो मेरा बचना था मुश्किल: अमित शाह
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    TMC ने करायी हिंसा, CRPF नहीं होती तो मेरा बचना था मुश्किल: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार शाम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए बवाल के बाद सियासी घमासान तेज हो गयी है. भाजपा और बंगाल की टीएमसी सरकार के बीच जुबानी जंग चरम पर है. बुधवार को अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले में ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. महान दार्शनिक, समाजसुधारक और लेखक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ेने का आरोप उऩ्होंने टीएमसी पर लगाया. कहा कि झूठी संवेदना के टीएमसी के गुंडों ने यह षडयंत्र रचा. उन्होने कहा कि भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ रही है लेकिन कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं आयी मगर ऐसा क्या हुआ जो बंगाल में हर चरण के मतदान में हिंसा की खबर सामने आयी है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाये. अमित शाह ने कहा- ‘मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है. मगर कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई इसका साफ मतलब है कि हिंसा टीएमसी कर रही है. उन्होंने कहा कि अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय बंगाल के कहीं भी हिंसा नहीं हुई. कहा कि रोड शो से पहले ही वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए गये.

    रोड शो शुरू हुआ, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, 2.30 घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से रोड शो चला. कहा कि बार हमले किये गए और तीसरे हमले में तोड़फोड़, आगजनी और बोतल में केरोसिन डालकर हमला किया गया. अगर सीआरपीएफ नहीं होती तो मेरा बचना मुश्किल था. मैं किसी तरह नहां से बच कर निकला. ‘

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में हिंसा, भाकपा माओवादियों ने वाहनों में लगाई आग
    Next Article जुगसलाई थाने का घेराव करने जा रही 25 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Related Posts

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    August 18, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    August 18, 2026

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.