Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, फिर मिले दो हजार ज्यादा नये मामले
    Breaking News Headlines

    देश में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, फिर मिले दो हजार ज्यादा नये मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 2323 नए मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा 556 नए मामले केरल में मिले हैं. इसके बाद देश में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 14996 हो गई है. इस दौरान कोरोना की वजह से 25 लोगों की मौत दर्ज की गई.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 2346 लोगों को कोरोना से निजात मिली. इस तरह कोरोना के कुल मामलों में ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.75 प्रतिशत है.
    जानकारी के अनुसार कोरोना के नए केसों के मामले में केरल 556 केसों के साथ टॉप पर है. उसके बाद दिल्ली (530), महाराष्ट्र (311), हरियाणा (262) और यूपी (146) का नंबर है. देश में मिले केसों में से 77.7 प्रतिशत इन्हीं पांच राज्यों में मिले हैं. अकेला केरल ही 23.93 प्रतिशत केसों की लिए जिम्मेदार है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में अब तक कुल 4,25,94,801 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 2346 लोग ठीक हुए. इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली में 678, केरल में 362, महाराष्ट्र में 270 लोगों ने कोरोना को मात दी.

    वहीं देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 लोगों की मौत दर्ज की गई है. इसमें से 23 मौतें केरल की हैं, जो पिछले दिनों हुईं, लेकिन रिकॉर्ड में अब चढ़ाई गई हैं. इसके अलावा यूपी और मिजोरम में एक-एक व्यक्ति की जान कोरोना की वजह से गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 5,24,348 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं. कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा देखें तो पिछले 24 घंटों में 15,32,383 लोगों को टीके लगाए गए. अब तक कुल 1,92,12,96,720 डोज़ लोगों की दी जा चुकी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान रॉयल्स ने पहुंची प्लेऑफ में, हार के साथ चेन्नई की विदाई
    Next Article फिर लगा महंगाई का झटका: एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम

    Related Posts

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    November 13, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    November 13, 2026

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.