Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर बढ़े घरेलू एलपीजी गैस के दाम, 1000 के पार हुआ सिलेंडर, कमर्शियल एलपीजी भी 8 रुपये महंगी हुई
    Breaking News Headlines

    फिर बढ़े घरेलू एलपीजी गैस के दाम, 1000 के पार हुआ सिलेंडर, कमर्शियल एलपीजी भी 8 रुपये महंगी हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मई में एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दूसरी बार झटका लगा है। घरेलू सिलेंडर एक बार फिर महंगा हुआ है। वहीं, कामर्शियल सिलेंडर के दाम भी आज यानी 19 मई 2022 से बढ़ गए हैं। इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है।

    पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें महंगी होने से त्रस्त जनता एलपीजी के बढ़ते दाम से भी परेशान है। अभी बीते 7 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये और महंगा हो गया। इससे देश के अधिकतर शहरों में एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपये के पार पहुंच गया. अब पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार है। बता दें पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया। आज से दिल्ली व मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये और कोलकाता में 1029 व चेन्न्ई में 1018.5 में मिलेगा।
    कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी महंगा- घरेलू LPG के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी 8 रुपये महंगा हुआ है. आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 रुपये, कोलकाता में 2454 रुपये, मुंबई में 2306 रुपये और चेन्नई में 2507 रुपये का मिलेगा. बता दें कि बीते 7 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था.

    मई में दो बार बढ़े सिलेंडर के दाम- गौरलतब है कि इससे पहले 7 मई को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा हुआ था. इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये तक पहुंच गई थी. वहीं इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102 रुपये की वृद्धि की हुई थी.

    इस साल लगातार बढ़े हैं दाम- इस साल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार इजाफा हुआ है. 1 अप्रैल को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर में 250 रुपये का इजाफा हुआ था. तब उसकी कीमत 2253 रुपये हो गई थी. इससे पहले कॉमर्शियल LPG की कीमत में 1 मार्च, 2022 को 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. यानी पिछले कई महीनों से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का जोरदार सिलिसला जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़ा बर्गर दिखाकर छोटा बेचती है मैकडॉनल्ड्स, अब देना पड़ सकता है हर्जाना
    Next Article आम आदमी पार्टी को लगा झटका, उत्तराखंड में सीएम पद के उम्मीदवार रहे कर्नल कोठियाल ने छोड़ी पार्टी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.