Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़ा बर्गर दिखाकर छोटा बेचती है मैकडॉनल्ड्स, अब देना पड़ सकता है हर्जाना
    Breaking News Business Headlines

    बड़ा बर्गर दिखाकर छोटा बेचती है मैकडॉनल्ड्स, अब देना पड़ सकता है हर्जाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कंपनी मैकडॉनल्ड्स और वेंडीज की मुश्किल बढ़ने वाली है। अमेरिका में न्यूयॉर्क के एक व्यक्ति ने इन कंपनियों पर भ्रामक विज्ञापन दिखाने का आरोप लगाते हुए लाखों डॉलर का मुआवजा मांगा है। उसकी दलील है कि इन कंपनियों के विज्ञापनों में बर्गर का साइज इसके असल आकार से बहुत बड़ा दिखता है। यह ग्राहकों के साथ सरासर धोखा है। उसने इन दोनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है और धोखा खाने वाले ग्राहकों के लिए 50 लाख डॉलर यानी करीब 3.88 अरब रुपये का मुआवजा मांगा है। ब्रिटेन में साल 2010 में बर्गर किंग के ऐसे विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मैकडॉनल्ड्स और वेंडीज के खिलाफ दायर मुकदमे में कहा गया है कि मार्केटिंग में जो बर्गर दिखाया जाता है, वह इसके असल आकार से कम से कम 15 फीसदी बढ़ा होता है। सोशल मीडिया में भी इस पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूट्यूब रिव्यूवर ने Wendy’s के Bourbon Bacon Cheeseburger के बारे में कहा कि यह उतना बड़ा नहीं है जितना पिक्चर में दिखता है। एक अन्य रिव्यूवर ने कहा, ‘यह बहुत छोटा बर्गर है। मैं आपको इसलिए बता रहा हूं ताकि आप मेरी तरह निराश न हों।’
    हालांकि न्यूयॉर्क की युनिवर्सिटी ऑफ बफेलो में लॉ प्रोफेसर मार्क बार्थोलोम्यू ने कहा कि इस तरह के कमेंट्स अमेरिकी कोर्ट में केस जीतने के लिए नाकाफी हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट उन सबूतों पर गौर करेगा कि वास्तव में ग्राहकों के साथ धोखा हुआ है या नहीं और इन कंपनियों के विज्ञापनों से ग्राहकों की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हुई या नहीं। इसे साबित करना मुश्किल होगा क्योंकि फास्ट फूड कंपनियां यह तर्क दे सकती हैं कि मार्केटिंग में थोड़ा बहुत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है और पब्लिक यह जानती है।

    मार्च में बर्गर किंग के खिलाफ भी इसी तरह का मुकदमा दायर किया गया था। बर्गर किंग ने अब तक कोर्ट में अपना जवाब नहीं दिया है। लेकिन उसके खिलाफ शिकायत करने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। इन शिकायतों में कहा गया है कि बर्गर कंपनियों के विज्ञापन भ्रामक होते हैं और इससे ग्राहकों को नुकसान होता है। विज्ञापन में बर्गर का जो साइज होता है, उससे कहीं छोटा बर्गर ग्राहकों को दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिवनी: ग्रामीणों ने बाघ के बच्चों को पत्थरों से मार-मारकर किया घायल
    Next Article फिर बढ़े घरेलू एलपीजी गैस के दाम, 1000 के पार हुआ सिलेंडर, कमर्शियल एलपीजी भी 8 रुपये महंगी हुई

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.