Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से चु रहे तेल को जीप के माध्यम से ले गई पुलिस, लोगों में बना चर्चा का विषय
    Breaking News झारखंड

    दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से चु रहे तेल को जीप के माध्यम से ले गई पुलिस, लोगों में बना चर्चा का विषय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से चु रहे तेल को जीप के माध्यम से ले गई पुलिस, लोगों में बना चर्चा का विषय

    निजाम खान

    जामताड़ा: आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग पर बरमसिया मोड़ के समीप बुधवार की अहले सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ को उखाड़ कर ट्रेलर पलट गई और नाश्ते दुकान में जा घुसी ट्रेलर के पलटने से आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग बरमसिया मोड़ के समीप अवरुद्ध हो गया वही कुछ ही क्षण में वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुई है जबकि नाश्ता दुकान में कार्यरत दो युवक बाल-बाल बच गए |घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रौशन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया तथा सड़क जाम को हटाने के प्रयास में जुट गये | मिली जानकारी के अनुसार दुमका आसनसोल मुख्य पथ पर बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे धेनुकडीह की और से आ रही एक पोकलेन लोडेड ट्रेलर बरमसिया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई टक्कर इतना जबरदस्त था कि पेड़ को उखाड़ कर ट्रेलर पलट गई तथा सड़क किनारे नाश्ते दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है जबकि नाश्ते दुकान में कार्यरत दो युवक बाल-बाल बच गए| ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर ट्रेलर से लगातार डीजल गिर रहा था जिसे कुंडहित पुलिस की जीप में 20 लीटर की 2 जार में लोड कर ले जाया गया। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है वही इस पर पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय भाजपा नेता सत्यानंद झा बाटुल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुर्घटना घटित ट्रेलर की टंकी से तेल चू रहा है जिसे कुंडहित पुलिस की जीप में लोड कर ले जाया जा रहा है |कहा कि पता नहीं इस तेल का क्या होगा कहां जाएगा |मुझे तो आश्चर्य लगता है थाना वाला तेल उठाकर ले गया कहां रखेगा कौन रखेगा यह भी पता नहीं। बताया कि पुलिस का लूट हर जगह मचा हुआ है भीड़ के सामने से थाना के जीप में तेल उठाकर ले गया |पुलिस जितना भी तेल उठाकर ले गया अगर इस को सुरक्षित रखें फिर उसका उपयोग हो जाए तो बहुत बड़ी बात है और तेल यदि गायब हो जाए तो समझना होगा नियत खराब है | वही इस संबंध में कुंडहित थाना प्रभारी रौशन कुमार ने कहा तेल को सुरक्षित थाना ले आया गया और वाहन मालिक को सुपुर्द कर दिया गया |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी व एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
    Next Article गुरुवार को नारायणपुर, करमाटांड़ व फतेहपुर के कुल 58 पंचायतों में होंगे चुनाव संपन्न

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.