नाला/जामताड़ा: नाला प्रखंड के पकड़िया गांव में दो महिला 45 वर्षीय नारायणी मंडल तथा 25 वर्षीय सोखी मंडल की वज्रपात से मौत हो गयी|मालूम हो कि पाकुरिया ग्राम निवासी सखी मंडल एवं नारायणी मंडल अपने घर से कुछ दूर तालाब गई थी| इसी क्रम में तेज बारिश और ठनका गिरने से दोनों की मौत हो |गई खबर मिलते ही नाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई| इस मौत की खबर से क्षेत्र में मातम सा छा गया है|