नारायणपुर/जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घटना बुधवार देर साम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर इलाज कराने आई नारायणपुर थाना क्षेत्र के डोकीडीह गांव वासी भागीरथ रजवार की पत्नी चंपा देवी ने बताई कि आज मेरी ननद की सादी चित्रा गांव के एक मंदिर से होना था, जिसको लेकर घर के सभी लोग चित्रा मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच मेरे पति भागीरथ रजवार ने मुझसे पैसे की मांग करते हुए मेरे साथ मारपीट कर मुझे घायल कर दिये।घटना के बाद घायल महिला को उनके परिवार वालों ने इलाज कराने के लिए बुधवार देर रात्रि करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में लाकर भर्ती करवा दिये।जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया।

