Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में दबंग ने कराई मुनादी: खेत में आया दलित तो 5000 का जुर्माना और 50 जूतों की सजा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में दबंग ने कराई मुनादी: खेत में आया दलित तो 5000 का जुर्माना और 50 जूतों की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुख्यात अपराधी के पिता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गांव में बाकायदा मुनादी कराकर दलित परिवारों को खुलेआम धमकी दे रहा है. यह मामला चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव का है, जहां कुख्यात अपराधी रहे विक्की त्यागी के पिता राजबीर सिंह के द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया.

    राजवीर सिंह ने गांव में बाक़ायदा मुनादी कराकर दलित समाज के लोगों को चेतावनी दी है कि अगर उसके खेत, समाधी या ट्यूबवेल पर अगर दलित समाज का कोई भी व्यक्ति जाएगा तो उस पर पांच हज़ार रुपयों का जुर्माना और 50 जूतों की सजा दी जाएगी. मुनादी के दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
    एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव ने तत्काल ही इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया. उनके आदेश पर क्षेत्रीय पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर तथाकथित प्रधान राजवीर सिंह और उसके एक अन्य साथी को गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आरोपी राजवीर सिंह के ऊपर भविष्य में गुंडा अधिनियम के अंतर्गत भी कार्यवाही भी की जाएगी.

    वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी राजवीर सिंह का बेटा विक्की त्यागी अपने समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी रह चुका है. मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी के दौरान गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई थी. विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी भी कई आपराधिक मामलो में जेल में बंद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्जुन कपूर ने सबको चौंकाया, सिक्स पैक एब्स के साथ वायरल हुईं फोटो
    Next Article खाद्य तेल की कीमतें काबू में लाने रूस से सस्ता तेल खरीदने की तैयारी में भारत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.