Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूसी विदेश मंत्री के बयान पर इजराइल ने इसे भयानक ऐतिहासिक त्रुटि बताया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूसी विदेश मंत्री के बयान पर इजराइल ने इसे भयानक ऐतिहासिक त्रुटि बताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेल अवीव: इजराइल ने रूस के विदेश मंत्री की यहूदी विरोधी उस टिप्पणी की निंदा की जिसमें दावा किया गया था कि एडोल्फ हिटलर यहूदी था. इजराइल ने इस टिप्पणी को लेकर रूस के राजदूत को तलब किया और कहा कि टिप्पणी में आरोप लगाया गया है कि यहूदी अपने ही नरसंहार में शामिल थे. यह घटनाक्रम ऐसे समय दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों का संकेत है जब इजराइल ने रूस-यूक्रेन युद्ध में खुद को तटस्थ रखने का प्रयास किया है.रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक इतालवी समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा था कि यूक्रेन में अब भी कुछ नाजी हो सकते हैं, भले ही देश के राष्ट्रपति (वोलोदिमिर जेंलेंस्की) सहित कुछ लोग यहूदी हों. लावरोव ने कहा था, ‘जब वे कहते हैं कि अगर हम यहूदी हैं तो नाजीकरण कैसे हो सकता है? मेरी राय में, हिटलर भी यहूदी मूल का था, इसलिए इसका कोई मतलब नहीं है. कई बार हमने यहूदी लोगों से सुना है कि यहूदियों के सबसे बड़े दुश्मन यहूदी ही थे.’
    इजराइल के विदेश मंत्री यायर लापिड ने लावरोव के बयान को ‘अक्षम्य और निंदनीय तथा भयानक ऐतिहासिक त्रुटि’ करार दिया. हिटलर द्वारा किए गए नरसंहार को देखने वाले एक व्यक्ति के पुत्र लापिड ने कहा, “नरसंहार में यहूदियों ने खुद ही खुद की हत्याएं नहीं कीं. यहूदियों के प्रति भेदभाव के लिए यहूदियों को ही जिम्मेदार ठहराने की टिप्पणी नस्लवाद की निम्नतम स्तर की टिप्पणी है.” इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने भी लावरोव की टिप्पणियों की निंदा की और कहा, “उनके (लावरोव) के शब्द असत्य हैं और इरादे गलत हैं.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरूण लाल बने दूसरी बार दूल्‍हा, 28 साल छोटी है पत्नी बुलबुल
    Next Article गुजरात एटीएस ने मुजफ्फरनगर से 755 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.