Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रगतिशील किसान छत्तीस तिरिया के सफलता की कहानी
    Breaking News Headlines कारोबार झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    प्रगतिशील किसान छत्तीस तिरिया के सफलता की कहानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रगतिशील किसान छत्तीस तिरिया के सफलता की कहानी

    ▪️छत्तीस ने कृषि कार्य को व्यवसाय के रूप में किया परिभाषित, पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक पद्धति पर जताया भरोसा, दूसरे किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    घाटशिला प्रखंड के कालचित्ती पंचायत अंतर्गत दीघा गांव के रहने वाले छत्तीस तिरिया की पहचान प्रगतिशील कृषक रूप में होती है। छतिश तिरिया ने वैज्ञानिक पद्धति की कृषि प्रणाली को अपनाकर खेती किसानी को एक व्यवसाय के तौर पर परिभाषित किया। प्रखण्ड के पहले ऐसे प्रगतिशील कृषक हैं जिन्होंने मल्चिंग एवं ड्रिप इरीगेशन पद्धति का सफलतापूर्वक प्रयोग करते हुए एवं कृषि विभाग द्वारा अनुदानित राशि पर दी जाने वाली कृषि उपकरणों एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग कर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया। छत्तीस बताते हैं कि उनका परिवार पहले पंरपरागत विधि से ही खेती करता था जिसमें मेहनत ज्यादा, लागत ज्यादा पर मुनाफा एवं उपज कम होती थी ।

    *▪️वैज्ञानिक पद्धति से शुरू की समेकित खेती, आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी*

    आत्मा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर तथा वैज्ञानिक पद्धति का मार्ग अपनाकर छतिश तिरिया ने अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान की। उनके मुताबिक वे समय-समय पर कृषि विभाग द्वारा दिए जाने वाले ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में भाग लेकर, प्रखण्ड स्तरीय कृषि कार्यशाला में भाग लेकर तथा के.वी.के(कृषि विज्ञान केन्द्र) के वैज्ञानिकों के परामर्श एवं तकनीकों का अनुपालन करते हुए कृषि उत्पादों में बढ़ोत्तरी की एवं कृषि को ही अपना व्यवसाय चुना एवं उसमें सफलतापूर्वक प्रगति कर रहे हैं ।

    *▪️ड्रिप इरीगेशन एवं मल्चिंग से सब्जी का उत्पादन दुगुना*

    छतीश साल भर अपने 3 एकड़ जमीन में सब्जी की खेती करते हैं। सब्जियों की खेती में मल्चिंग विधि का प्रयोग कर रहे हैं। बताते हैं मल्चिंग विधि से जो सब्जियां फलती है, भूमि के संपर्क में नहीं आती जिससे फल बर्बाद नहीं होता है। तार के सहारे पौधा को सहारा दिया जाता है और उत्पाद में वृद्धि होती है उसे तोड़ने में भी आसानी होती है। ड्रिप इरीगेशन के माध्यम से पानी की कम खपत होती है, पानी सीधे पौधे के जड़ों तक जाता है । पानी के साथ-साथ बीज एवं खाद की भी कम खपत होती है, नतीजा उत्पादन अच्छा प्राप्त होता है। विगत वर्ष कुसुम योजना के तहत छतिश तिरिया ने सोलर पंप प्राप्त किया। अब ड्रिप सिस्टम में बिजली की खपत नहीं है । सोलर पंप के द्वारा सिंचाई का कार्य अब निशुल्क हो रहा है । छतिश तिरिया का सालाना आय ढाई से तीन लाख रूपए तक हो जाती है ।

    *▪️छतीश तिरिया कहते हैं कि आमदनी बढ़ानी हो तो आधुनिक खेती को अपनाना ही होगा । खेती सिर्फ भरण-पोषण नहीं बल्कि व्यवसाय का भी बढ़िया माध्यम है । वे बताते हैं कि कई अन्य किसान जो दैनिक मजदूरी करने गांव छोड़ शहर की ओर हर दिन जाते थे वो भी उनसे सीखकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करते हुए अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहें है और अपने परिवार के साथ रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहें हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त श्रीमती विजया जाधव त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मद्देनजर जारी किए कई दिशा नर्देश
    Next Article आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से 3 घंटे का “बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन आनंद मार्ग जागृति में संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    April 28, 2026

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.