Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमलनाथ ने सिंधिया को हराने रची थी साजिश, बाहर के नेताओं को बुलाया था: ओपीएस भदौरिया
    Breaking News Headlines

    कमलनाथ ने सिंधिया को हराने रची थी साजिश, बाहर के नेताओं को बुलाया था: ओपीएस भदौरिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर के समर्थक माने जाने वाले ओपीएस भदौरिया ने कमलनाथ पर आरोप लगाया है कि कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया को हराने के लिए कमलनाथ ने साजिश रची थी। इतना ही नहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर भी जमकर हमला किया। केंद्र सरकार में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस छोड़े दो साल हो गए हैं।

    ओपीएस भदौरिया ने कहा, ‘मैं ये कहना चाहता हूं कि अभी कांग्रेस सिंधिया जी से डरी हुई थी, अब वो भयभीत औऱ घबराहट में है। अभी मैं एक रहस्योउद्घाटन ये करना चाहता हूं कि सिंधिया जी को हराने का षडयंत्र मुख्यमंत्री भवन में हुआ था और कमलनाथ जी के नेतृत्व में हुआ था। क्योंकि कमलनाथ जी के लिए सिंधिया जी एक बड़ी चुनौती थे और वो नहीं चाहते थे कि सिंधिया जी जैसा लोकप्रिय व्यक्ति चुनाव जीते। मुख्यमंत्री भवन से अन्य प्रदेश के नेताओं को पैसा देकर बुलाया गया और सिंधिया जी के खिलाफ षड़यंत्र रचा गया।’
    मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद जी को निशाने पर लेते हुए भदौरिया ने कहा, ‘अगर गोविंद सिंह जी को हार जीत की चिंता है तो वह राहुल बाबा की चिंता करें जो खुद भी चुनाव भी हारते हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी क्षेत्रीय दल से भी छोटी हो गई है। सिंधिया जी लोकप्रिय हैं, लोकप्रिय थे और लोकप्रिय रहेंगे। सिंधिया जी पहचान इसलिए नहीं है कि वो सिंधिया परिवार से हैं, वो तो उन्हें विरासत में मिला ही है, पर उन्होने जो विकास किया है वो उनकी लोकप्रियता का मूल कारण है। कांग्रेस को, खासतौर पर कमलनाथ जी को इस पूरे चंबल क्षेत्र से माफी मांगनी चाहिए जिनकी वजह से इस इलाके का विकास कार्य एक साल में अवरूद्ध हो गया था, कई हजार करोड़ रुपये का काम रूक गया था।’

    इस दौरान ओपीएस भदौरिया ने लाउडस्पीकर का भी मुद्दा उठाया और कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश में लाउडस्पीकर उतार दिए हैं, मध्य प्रदेश में भी ये होना चाहिए। उन्होने कहा कि कौन सा अल्लाह लाउडस्पीकर की आवाज सुनकर खुश होता है। ओपीएस भदौरिया ने इस दौरान भगवान राम को लेकर भी कमलनाथ पर निशाना साधा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के पुणे में अंत्येष्टि के दौरान चिता पर ईंधन डालने से भड़की आग से 11 लोग झुलसे
    Next Article बढ़ते कोरोना संक्रमण ने बढ़ायी चिंता: उत्तर प्रदेश के इन शहरों में अनिवार्य हुआ फेस मास्क

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.