Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत जीएम से मिले भाजपाई
    Breaking News झारखंड

    शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत जीएम से मिले भाजपाई

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत जीएम से मिले भाजपाई, तीन मई तक का दिया अल्टीमेटम अन्यथा सड़क पर होगा आंदोलन, करेंगे कार्यालय की तालाबंदी*

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत महाप्रबंधक से बिस्टुपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के अगुवाई में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों से जीएम के इस मुलाकात में पार्टी की ओर से शहर में बिजली के लचर व्यवस्था को अविलंब सुधारने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि शहर की चरमराई विधुत व्यवस्था को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। दिनभर के बिजली कट से शहरवासी परेशान हैं। आगामी दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं होनी है, परंतु बिजली नही होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी काफी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि विगत कुछ सप्ताह से शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती काफी बढ़ गई है, जिससे शहरवासी बेहाल हैं। जमशेदपुर के बस्ती क्षेत्रों में जहां पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 22-23 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही थी तो अब वहीं औसतन 4-6 घंटे बिजली ही नसीब हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से चली आ रही बिजली की आंख मिचौली व लगातार अघोषित बिजली की कटौती विद्युत विभाग की लापरवाही को इंगित करता है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु तीन मई तक का अल्टीमेटम दिया है। सुधार नही होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने और विद्युत कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर विद्युत विभाग हाय-हाय, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया।

    प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, धर्मेन्द्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, प्रधान चंद्र महतो, खोगेश पाल, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, हेमेंद्र जैन, संजय सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, ध्रुव मिश्रा, चंचल चक्रवर्ती समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह निलंबित
    Next Article राज्य के उर्जा सचिव सह सीएमडी, जे बी वी एन एल अविनाश कुमार से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बिजली की चरमराई स्थिति के सुधार की मांग की

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.