Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साथी पैसेंजर की हरकत पर आया माइक टायसन को गुस्सा, कर दी जमकर पिटाई
    Breaking News Headlines खेल

    साथी पैसेंजर की हरकत पर आया माइक टायसन को गुस्सा, कर दी जमकर पिटाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मशहूर हेविवेट चैंपियन माइक टायसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें माइक प्लेन में एक पैसेंजर पर घूंसो की बारिश करते नजर आ रहे हैं। आम तौर पर माइक टायसन किसी से झगड़ा नहीं करते और शांत रहते हैं। लेकिन फ्लाइट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो खुद पर काबू नहीं रख पाए और को-पैसेंजर की जमकर पिटाई कर दी।

    मामला दरअसल ये है कि माइक टायसन फ्लोरिडा जाने के लिए जेटब्लू प्लेन से सफर कर रहे थे। प्लेन में बोडिंग हो चुकी थी और माइक चुपचाप अपनी सीट पर बैठे थे। इस बीच उनके पीछे बैठे एक शख्स को पता चला कि आगे वाली सीट पर माइक टायसन बैठे हैं तो उसने माइक से बात करने की कोशिश की। यहां तक भी ठीक था। आम तौर पर हम किसी सिलेब्रिटी को फ्लाइट में देखकर उत्साहित हो जाते हैं और कोशिश करते हैं कि उनके साथ सेल्फी ले लें या फिर उनका ऑटोग्राफ ले लें। माइक भी शायद इस बात को समझते होंगे इसलिए उन्होंने कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं थी।
    हद तब हो गई जब वो शख्स सीट की पीछे से बार-बार माइक टायसन से बात करने के लिए उन्हें परेशान करने लगा। एक बार, दो बार, तीन बार…उसने माइक को कई बार टोका जिसके बाद माइक टायसन ने उसे शांत रहने को कहा। वो शख्स फिर भी शांत नहीं हुआ और सामने बैठे अपने दोस्त को वीडियो बनाने के लिए बोलता रहा।

    माइक को गुस्सा आ रहा था लेकिन फिर भी वो शांत बैठे थे। समझाने के बाद भी जब वो शख्स नहीं माना तो माइक टायसन आपा खो बैठे और खड़े होकर उस शख्स पर घूंसों की बारिश कर दी। माइक टायसन के मुक्कों से उस शख्स के चेहरे से खून निकलने लगा। माइक के साथ यात्रा कर रहे लोगों ने उन्हें रोका और शांत कराया। इसके बाद माइक फ्लाइट से नीचे उतर गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरुण धवन को जब उनके भाई रोहित ने सरेआम जड़े 6 थप्पड़
    Next Article शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होते हैं तो यह समाजवादी पार्टी के लिए होगी मुश्किल

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.