Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया, डेविड वॉर्नर का एक और अर्धशतक
    Breaking News Headlines

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया, डेविड वॉर्नर का एक और अर्धशतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2022Updated:April 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के 32वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराकर तीसरी जीत दर्ज की. पंजाब की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 115 रन बना सकी थी. जवाब में दिल्ली ने लक्ष्य को 10.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया. ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एक और बड़ी पारी खेली. वे 60 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने केकेआर और आरसीबी के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था. यह टीम की 6 मैचों में तीसरी जीत है.लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने तेज शुरुआत की. वाॅर्नर और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 83 रन जोड़े. शॉ 20 गेंद पर 41 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 7 चौका और एक छक्का जड़ा. वॉर्नर 30 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे. 10 चौके और 1 छक्का लगाया. सरफराज अहमद भी 12 रन बनाकर नाबाद लौटे. 13 गेंद का सामना किया और एक चौका लगाया. पंजाब का कोई गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका. दिल्ली ने 57 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.
    टीम अब 8वें से छठे नंबर पर आ गई है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब की ओर से कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. टीम ने 54 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे. जितेश शर्मा ने सबसे अधिक 32 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी 24 रन बनाए. 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. पूरी टीम 20 ओवर में 115 रन बनाकर आउट हो गई.

    दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिया. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. ऑफ स्पिनर ललित यादव ने 2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को भी 2 विकेट मिला

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजिलेंस टीम ने रामपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अभिहित अधिकारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.