Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विजिलेंस टीम ने रामपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अभिहित अधिकारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    Headlines उत्तर प्रदेश

    विजिलेंस टीम ने रामपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अभिहित अधिकारी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। बरेली से आई विजिलेंस टीम ने रामपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अभिहित अधिकारी कुलदीप सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम उन्हें पकड़कर बरेली ले गई है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की जायेगी। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़पुरा शुमाली निवासी भगवत पुत्र सोमपाल सिंह की शिकायत पर की है। वह मीट व्यापारी है। उनका मीट ट्रांसपोर्ट का लाइसेंस था, जो निलंबित कर दिया गया था। लाइसेंस बहाली के लिए उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि अभिहित अधिकारी द्वारा लाइसेंस बहाली के नाम पर उनसे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। मीट व्यापारी ने इसकी शिकायत एसपी विजिलेंस बरेली से कर दी। एसपी विजिलेंस के आदेश पर एक टीम बुधवार सुबह रामपुर पहुंच गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से मिलकर पूरी जानकारी दी। उनकी अनुमति मिलने के बाद टीम ने शिकायतकर्ता को रुपये दिए और अधिकारी को कलक्ट्रेट के बाहर आवास विकास गंगापुर में सेठी वकील के आवास के पास बुला लिया। वहां शिकायत कर्ता से रुपये लेते हुए अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। यहां से टीम उन्हें लेकर बरेली चली गई। गिरफ्तार अभिहित अधिकारी कुलदीप सिंह चार माह पहले ही जिले में आए थे। उन्होंने सात दिसंबर 2021 को कार्यभार संभाला था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई
    Next Article दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया, डेविड वॉर्नर का एक और अर्धशतक

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.