Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी डी विश्वा की मौत, शिलांग जाते समय हुआ हादसा
    Breaking News Headlines खेल

    भारत के टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी डी विश्वा की मौत, शिलांग जाते समय हुआ हादसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. तमिलनाडु के 18 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी दीनदयालन विश्वा की रविवार को टैक्सी से गुवाहाटी से शिलांग जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी कर इस युवा खिलाड़ी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की पुष्टि की. वह आज से शुरू हुई 83वीं सीनियर नेशनल एंड इंटर-स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए अपने 3 अन्य साथियों के साथ गुवाहाटी से शिलांग की यात्रा कर रहे थे. विश्वा के साथ यात्रा कर रहे रमेश संतोष कुमार, अविनाश प्रसन्नाजी श्रीनिवासन और किशोर कुमार को भी सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने तीनों की स्थिति स्थिर बताया है.

    टीटीएफआई ने अपने बयान में कहा, विपरीत दिशा से आ रहा एक 12-पहिया ट्रेलर, उमली चेक पोस्ट के ठीक बाद, शांगबांग्ला में सड़क के डिवाइडर से हुई टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर टैक्सी से टकरा गया और खाई में गिर गया. टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विश्वा को नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज ले आया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सीनियर नेशनल एंड इंटर-स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के आयोजकों ने मेघालय सरकार की मदद से विश्वा और उनके तीन साथियों को अस्पताल पहुंचाया.
    दीनदयालन विश्वा भारत के एक उभरते हुए टेबल टेनिस प्लेयर थे. इस छोटी सी उम्र में ही उनके नाम कई राष्ट्रीय रैंकिंग खिताब और अंतरराष्ट्रीय पदक के दर्ज हो चुके थे. इस होनहार खिलाड़ी को, 27 अप्रैल से ऑस्ट्रिया के लिंज में शुरू हो रहे डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना था. विश्वा, अन्ना नगर में कृष्णास्वामी टीटी क्लब से प्रशिक्षित हुए थे. रामनाथ प्रसाद और जय प्रभु राम ने उनको ट्रेनिंग दी थी. भारत के स्टार टेबल टेनिस प्लेयर अचंत शरत कमल भी विश्वा दीनदयालन की प्रतिभा के कायल थे और उनकी प्रशंसा कर चुके थे. शरत कमल ने विश्वा को एक उच्च प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया था.

    विश्वा का स्टारडम की ओर बढ़ना भी काफी संघर्षों से भरा था. वह कैडेट से सब-जूनियर, फिर जूनियर सेक्शन में आए. विश्वा उस हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत थे, जो जीवन में संघर्ष करते हुए कुछ कर गुजरने का सपना रखते हैं. उन्होंने कैडेट और सब-जूनियर कैटेगरी में कई राष्ट्रीय खिताब भी जीते थे. दीनदयालन विश्वा का इस छोटी उम्र में निधन भारतीय खेलों के लिए एक बड़ा झटका है. मेघालय टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष ब्रूस पी मारक और महासचिव चिरंजीब चौधरी ने एक अत्यंत प्रतिभाशाली और होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा के निधन पर शोक व्यक्त किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब के रूपनगर में मालगाड़ी के 16 रैक बेपटरी, रद्द करनी पड़ीं 8 ट्रेनें
    Next Article दिल्ली समेत कई शहरों में हुई हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NIA से जांच कराने की मांग

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.