Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली समेत कई शहरों में हुई हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NIA से जांच कराने की मांग
    Breaking News Headlines

    दिल्ली समेत कई शहरों में हुई हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, NIA से जांच कराने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली के जहांगीरपुरी समेत देश के कई शहरों में रामनवमी और हनुमान जयंती पर हुई हिंसा की जांच NIA से करवाने की मांग की गई है. वकील विनीत जिंदल ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि कई राज्यों में हुई ऐसी घटनाएं सिर्फ संयोग नहीं हो सकतीं. इनके तार आपस मे जुड़े हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी मामलों की साझा जांच NIA से करवाने की ज़रूरत है.

    बता दें कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार शाम हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जो बाद में हिंसा का रूप ले ली. पुलिस के मुताबिक, पथराव किया गया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. जुलूस में कथित तौर पर तलवारें और अन्य हथियार लहराए गए थे.

    FIR के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे जैसे ही शोभायात्रा जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक शख्स अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया. बहस ज्यादा बढ़ने बाद स्थिति बिगड़ी और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया.

    इसके बाद सड़कों पर पत्थर फेंके जाने लगे. गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की जाने लगी. डंडे और तलवार लहराते लोग सड़कों पर आ गए. इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 4 लोग एक ही परिवार के हैं. आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं. 3 पिस्टल और 5 तलवारें जब्त की गई हैं.

    बता दें कि हनुमान जयंती से पहले रामनवमी पर देश के कई राज्यों में हिंसा, पथराव और आगजनी की घटना हुई. दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी डी विश्वा की मौत, शिलांग जाते समय हुआ हादसा
    Next Article शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 2.5 लाख करोड़

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.