Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नई दिल्ली में कश्मीरी विस्थापितों के कश्मीर में पुनर्वास को लेकर भारतीय जन महासभा के लोगो के द्वारा मंत्रणा
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    नई दिल्ली में कश्मीरी विस्थापितों के कश्मीर में पुनर्वास को लेकर भारतीय जन महासभा के लोगो के द्वारा मंत्रणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मंगलवार को कश्मीरी विस्थापितों की संस्था कश्मीर समिति दिल्ली के उच्चाधिकारियों से कश्मीर भवन , नई दिल्ली में कश्मीरी विस्थापितों के कश्मीर में पुनर्वास को लेकर भारतीय जन महासभा के लोगो के द्वारा मंत्रणा की गयी ।
    इस मंत्रणा में भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के अलावे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ए के जिंदल सम्मिलित हुए ।

    विदित हो कि ‘कश्मीरी समिति दिल्ली’ की स्थापना सन 1958 में हुई थी लेकिन सन 1990 में भारत सरकार के द्वारा इसे कश्मीरी विस्थापितों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में डिक्लेअर किया गया ।

    मन्त्रणा के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने पत्रकारों को बताया कि कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के मामले में कुछ विचार सामने आए हैं , जिनके अनुसार कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर में बसाने के पूर्व उनकी सुरक्षा की चिंता सरकार को करनी चाहिए ।

    कहा कि एक समय था जब भारत के बजट का एक बहुत बड़ा हिस्सा केवल कश्मीर के उन लोगों के लिए रखा जाता था जिन्होंने बड़े पैमाने पर कत्लेआम किया और कश्मीरी हिंदुओं को वहां से भगा दिया ।

    आज आवश्यकता है उसी प्रकार का बड़ा हिस्सा कश्मीरी हिंदुओं को वहां पुन:श्च बसाने में खर्च किया जाए ।

    कहा कि पूरे राज्य को विशेष दर्जा देने के बहाने अनेक प्रकार से खुराफाती लोगों को बढ़ावा देने का काम किया गया । आज आवश्यकता है कि ऐसे लोगों पर दमनकारी नीतियां अपनाई जाए ।

    इस मंत्रणा में कश्मीरी समिति दिल्ली के अध्यक्ष सुमित चरुंगू , उपाध्यक्ष संजय कौल , सचिव (रिलीफ) अशोक त्रिशल , सचिव (कार्यलय) पुष्कर नाथ सफाया उपस्थित रहे ।

    अध्यक्ष समीर चरुंगु जी ने कहा कि हिंदुओं का पलायन कश्मीर से पिछले 700 वर्षों से जारी है । सन 1990 में निष्कासित करने की 7 वीं बार कार्रवाई हुई है । इस प्रकार पहले भी अनेक बार इस प्रकार की कार्रवाई हो चुकी हैं ।
    कहा कि आज आवश्यकता है कि कश्मीर का एक क्षेत्र केंद्र शासित क्षेत्र के रूप में लद्दाख की तरह डिवेलप किया जा सकता है क्योंकि वहां रिलीजस वार है और इसके कारण कश्मीरी हिंदू उनके साथ रहने की स्थिति में नहीं है ।

    उन्होंने यह भी कहा कि हमारे शहीद हुए भाइयों के स्मरण में 14 सितंबर को बलिदान दिवस मनाया जाता है । इसी प्रकार 25 दिसंबर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कश्मीरी विस्थापितों के लोगों व बच्चों को सम्मानित किया जाता है ।
    19 जनवरी होलोकास्ट डे के रूप में मनाया जाता है ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज़िले में बिजली की खस्ताहाल अवस्था को लेकर महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी, वस्तुस्थिति की जानकारी ली
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने देवघर जिला में हुए त्रिकूट पर्वत रोप-वे हादसा एवं लोहरदगा घटना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.