Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज़िले में बिजली की खस्ताहाल अवस्था को लेकर महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी, वस्तुस्थिति की जानकारी ली
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    ज़िले में बिजली की खस्ताहाल अवस्था को लेकर महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी, वस्तुस्थिति की जानकारी ली

    News DeskBy News DeskApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ज़िले में बिजली की खस्ताहाल अवस्था को लेकर महाप्रबंधक से मिले पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी, वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

    कुणाल षाड़ंगी ने महाप्रबंधक से कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित सप्लाई से लगभग सभी वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। छात्र छात्राओं की परीक्षाएं चल रही है और बिजली की कमी से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता सड़क पर उतरेगी और ग्रामीण ईलाकों में विभाग के अफ़सरों का वातानुकूलित कमरों में बैठना असंभव हो जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली की खपत लगभग 40 प्रतिशत बढ़ी है। पूरे क़मांड एरिया में खपत की भरपाई 350MW से हो जाती है लेकिन अभी 550MW की ज़रूरत पड रही है जबकि 450MW ही मिल रही है।

    कुणाल ने कहा कि विभाग की तरफ़ से जनसाधारण को पहले से सूचना दी जाए कि किस समय कितनी देर के लिये बिजली काटी जाएगी। सेड्यूलिंग के साथ बिजली की लोड सेडिंग से लोग तैयारी कर पाएँगे। बिना सूचना के कभी भी बिजली काट दी जाती है। बहरागोडा, बडसोल, चाकुलिया, धालभूमगढ़, घाटशिला प्रखंडों मे 12 घंटे भी बिजली नहीं रहती है। आधे घंटे के लिए आती है और फिर दो घंटे के लिए चली जाती है। पदाधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है। चाकुलिया के रघुनाथपुर में और बहरागोड़ा के कुटीग्राम में कई दिनों से ट्रांसफ़ॉर्मर जला हुआ है। इस जल्द बदला जाए।

    महाप्रबंधक ने कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया कि कल ही सभी प्रमुख अख़बारों में ग्रामीण ईलाको के फ़ीडर के नाम के साथ बिजली की अद्यतन स्थिति , और कितनी बिजली मिलने की स्थिति में कितना घंटे बिजली मिलेगी और किस समय मिलेगी – इसकी सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करें। उन्होंने पूर्व विधायक को आस्वस्त किया की डीवीसी, एनटीपीसी, आधुनिक पावर समेत सभी बिजली उत्पादकों से बात कर ज़्यादा बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जा रही है। बडसोल में सब स्टेशन और मुसाबनी में ग्रिड का काम जल्द पूरा होगा। बहुत जल्द स्थिति में सुधार होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मानंद अस्पताल में नन्ही ज्योति को ऑपरेशन के बाद मिली नई जिंदगी, नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने उठाया इलाज का जिम्मा
    Next Article नई दिल्ली में कश्मीरी विस्थापितों के कश्मीर में पुनर्वास को लेकर भारतीय जन महासभा के लोगो के द्वारा मंत्रणा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.