Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उबर ने दिया झटका, सफर होगा महंगा, किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान
    Breaking News Business Headlines

    उबर ने दिया झटका, सफर होगा महंगा, किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में डीजल-पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दाम की मार से आम आदमी पिस रहा है, क्योंकि इसका सीधा असर टैक्सी बिजनस पर भी देखा जा रहा है, अब ऐप के जरिए टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर ने दिल्ली-एनसीआर में किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

    उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के प्रमुख ने कहा है- ‘हमने ड्राइवरों के फीडबैक को सुना और समझा कि हाल ही में ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उन्हें दिक्कत हो रही है। बढ़े दामों के बीच उनकी मदद के लिए उबर ने दिल्ली-एनसीआर में किराए में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। आने वाले हफ्तों में ईंधन की कीमतों पर लगातार नजर रखेंगे और उसी के हिसाब से अपना अगला कदम उठाएंगे।’
    बताया जा रहा है कि कंपनी ने यह कदम ड्राइवरों की बढ़ती नाराजगी के चलते उठाया है कहा जा रहा है कि कई जगहों पर तो दाम 15 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने इस फैसले कि लिए ईंधन पदार्थों की लगातार बढ़ती जा रही कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है।

    दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन किया और सीएनजी पर सब्सिडी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यह प्रदर्शन दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के बैनर तले किया गया। हालांकि, प्रदर्शन के बावजूद कई ऑटो, टैक्सी और कैब को दिल्ली की सड़कों पर चलते देखा गया।दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव ने कहा कि सीएनजी की कीमत में की गई ‘अभूतपूर्व’ बढ़ोतरी ने ऑटो और कैब चालकों की कमर तोड़ दी है।
    सीएनजी अब 69 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत पर बिक रही
    महासचिव ने कहा, ‘सीएनजी अब 69 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत पर बिक रहा है जो अभूतपूर्व है। हम (केंद्र और राज्य) सरकार से मांग कर रहे है कि वह सीएनजी पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सब्सिडी दे ताकि हम जिंदा रह सके। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम 18 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: खट्टर सरकार का कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता
    Next Article आगरा में ग्रीन गैस पाइप लाइन में लगी आग, दो झुलसे, एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    ङ

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.