Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनंतनाग में लश्कर कमांडर मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी के छिपे होने का शक66
    Breaking News Headlines

    अनंतनाग में लश्कर कमांडर मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी के छिपे होने का शक66

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के दो जिलों अनंतनाग और कुलगाम में शनिवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर मारा गया. उसका नाम निसार डार बताया गया है. अनंतनाग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को ये कामयाबी हासिल हुई. बड़े आतंकी की मौजूदगी को देखते हुए एहतियात के तौर पर अनंतनाग के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया था. कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी छिपे होने का शक है. पुलिस ने बताया कि जांच का काम जारी है.

    अनंतनाग के सिरहामा इलाके में गश्त के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को आतंकी की मौजूदगी का पता चला था. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकी का नाम निसार डार था. वह लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था. मीडिया रिपोर्टस कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारा गया लश्कर कमांडर निसार हत्या सहित कई मामलों में वांछित था. वह मई 2021 से इलाके में सक्रिय था.

    दूसरी मुठभेड़ कुलगाम के चाकीसमद इलाके में शनिवार सुबह 4 बजे शुरू हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में कई आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी. इसके बाद तलाशी के लिए एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवाब वहां पहुंचे. इसी दौरान तीन-चार आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. IGP कश्मीर ने बताया कि कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिली थी. अभी तक कोई आतंकी नहीं मिला है.

    कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस साल तीन महीनों में अब तक कुल 45 आतंकी मारे गए हैं. इसमें से 2-3 बहुत बड़े कमांडर थे. आतंकियों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियान जारी रहेगा. इससे पहले, बुधवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के त्राल में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था. इनमें से एक अंसार गजवातुल हिंद का सफत मुजफ्फर सोफी था, जबकि दूसरा लश्कर-ए-तैयबा का उमर तेली था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: रोहतक में एटीएम भरने आई कैश वैन से 2.6 करोड़ की लूट, गार्डों ने विरोध किया तो मारी गोली
    Next Article जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरलिया रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिल्यान्यास क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.