Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज के लिए नहीं कराना पड़ेगा नया रजिस्‍ट्रेशन, 150 रुपये से अधिक नहीं होगी फीस
    Breaking News Headlines

    कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज के लिए नहीं कराना पड़ेगा नया रजिस्‍ट्रेशन, 150 रुपये से अधिक नहीं होगी फीस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भले ही कमी आ रही हो, लेकिन सरकार की ओर से अब 18 साल से 59 साल तक के लोगों के लिए कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लगाने का फैसला लिया गया है. 10 अप्रैल यानी कल से बूस्‍टर डोज लगनी शुरू होगी. इसे लेकर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने शनिवार को सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों से बातचीत की है. उन्‍होंने इस दौरान कई अहम निर्देश दिए हैं.

    केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने राज्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों से कहा है कि कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज लगाने के दौरान निजी टीकाकरण केंद्र 150 रुपये से अधिक फीस नहीं वसूल पाएं. यह 150 रुपये की अधिकतम फीस कोरोना वैक्‍सीन के दाम से अलग होगी.

    इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी जानकारी दी है कि व्‍यक्ति को जिस वैक्‍सीन की पहली और दूसरी डोज लगी होगी, उसे बूस्‍टर डोज भी उसी वैक्‍सीन की ही लगेगी. बूस्‍टर डोज लगवाने के लिए कोई नया रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराना होगा. कोविन एप पर पहले से ही किए गए रजिस्‍ट्रेशन के जरिये बूस्‍टर डोज लगाई जाएगी.

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कोविड-19 की बूस्‍टर डोज निजी टीकाकरण केंद्रों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों में होगी. वहीं वैक्‍सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा है कि उसकी कोविशील्ड वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज की कीमत पात्र लोगों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी.

    मौजूदा समय में किसी व्यक्ति को कोविड के अलग-अलग टीकों की डोज देने की देश में अनुमति नहीं है, जिसका मतलब है कि बूस्‍टर डोज उसी टीके की होगी जिसकी पहली व दूसरी खुराक दी गई थी. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर कहा था, कोरोना के ख़िलाफ लड़ाई अब और मज़बूत होगी. अब 18 वर्ष की आयु से अधिक के नागरिक 10 अप्रैल से प्राइवेट सेंटर (निजी टीकाकरण केंद्र) में बूस्‍टर लगवा सकेंगे. जिन नागरिकों को टीके की दूसरी खुराक लगे 9 महीने हो चुके है वे इसके लिए पात्र होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article कोल्हान विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक प्रोफेसर और छात्र दोनों को ही मिला स्वर्ण पदक

    Related Posts

    वैध वीजा होने के बावजूद भारत में प्रवेश का अधिकार नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी नागरिक के मामले में सुनाया अहम फैसला

    October 3, 2026

    23 हजार करोड़ से ज्यादा के ट्रैफिक जुर्माने का बकाया, सुप्रीम कोर्ट ने ई-चालान नहीं चुकाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा

    October 3, 2026

    एआई की रफ्तार के साथ बढ़ा साइबर खतरा, चैटजीपीटी से मालवेयर हमले और एआई एजेंट की सुरक्षा बनी नई चुनौती

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वैध वीजा होने के बावजूद भारत में प्रवेश का अधिकार नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी नागरिक के मामले में सुनाया अहम फैसला

    23 हजार करोड़ से ज्यादा के ट्रैफिक जुर्माने का बकाया, सुप्रीम कोर्ट ने ई-चालान नहीं चुकाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा

    एआई की रफ्तार के साथ बढ़ा साइबर खतरा, चैटजीपीटी से मालवेयर हमले और एआई एजेंट की सुरक्षा बनी नई चुनौती

    अक्टूबर में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी से 200MP कैमरे तक मिलेंगे दमदार फीचर्स

    मुंबई में गरमाया मतदाता सूची विवाद, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर डिपके का जंतर-मंतर 2.0 का ऐलानa

    कोलकाता से रांची जा रही शिवम बस झाबरी में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    सत्ता में भाजपा, फिर भी उपेक्षित क्यों महसूस कर रहा है वर्षों तक संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता?

    फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.