Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी महोत्सव में टेल्को क्षेत्र होगा राममय, खड़ंगाझार विकास मैदान में ‘विष्णु ओझा’ की भजन संध्या 9 अप्रैल को, बजरंग अखाड़ा समिति जुटी तैयारियों में
    Breaking News Headlines झारखंड

    रामनवमी महोत्सव में टेल्को क्षेत्र होगा राममय, खड़ंगाझार विकास मैदान में ‘विष्णु ओझा’ की भजन संध्या 9 अप्रैल को, बजरंग अखाड़ा समिति जुटी तैयारियों में

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2022Updated:April 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी महोत्सव में टेल्को क्षेत्र होगा राममय, खड़ंगाझार विकास मैदान में ‘विष्णु ओझा’ की भजन संध्या 9 अप्रैल को, बजरंग अखाड़ा समिति जुटी तैयारियों में

    ● अष्टमी को विष्णु ओझा का लाइव भजन संध्या और नवमी को रामगढ़िया ताशा टीम संग शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण

    चैत्र नवरात्रि के दरम्यान तेज़ धूप और चिलचिलाती धूप के बावजूद रामनवमी महोत्सव को लेकर भक्तों का उफ़ान जोरों पर है। झंडे और लाइटिंग की सजावटों से शोभा बढ़ रही है। श्री बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वावधान में खड़ंगाझार स्थित सामुदायिक विकास मैदान में चार दिवसीय रामनवमी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। बजरंग अखाड़ा समिति के लाइसेंसी अंकित आनंद सहित कमिटी के अध्यक्ष अशोक स्वामी के संग पूरी टीम लग्न से पूजा की तैयारियों में जुटी है। बजरंग अखाड़ा समिति के उपाध्यक्ष विवेक प्रसाद ने बताया कि खड़ंगाझार विकास मैदान में चार दिवसीय भव्य रामनवमी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। कमिटी के आग्रह पर सुविख्यात भोजपुरी गायक विष्णु ओझा भजन संध्या में शिरकत करने के लिए पधारेंगे। 09 अप्रैल (अष्टमी) की संध्या 7 बजे से सामुदायिक विकास मैदान में विशाल भजन संध्या में श्री विष्णु ओझा और जमशेदपुर के ही गायक आशुतोष तिवारी एवं अन्य की टीम अपनी गायकी से समां बाँधेंगे। बताया कि 10 अप्रैल (नवमी) को पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक महाभण्डारे का आयोजन विकास मैदान में निर्धारित है जिसमें अनुमानित पाँच हज़ार स्थानीय श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। नवमी की शाम महा आरती के पश्चात भगवान की झांकि संग शोभायात्रा का नगर भ्रमण निर्धारित है जो आसपास के प्रमुख बज़ार और विभिन्न हिन्दू बहुल बस्तियों से गुजरने के बाद पुनः खड़ंगाझार विकास मैदान पहुँचकर संपन्न होगी। श्रीराम नवमी महोत्सव को लेकर बजरंग अखाड़ा कमिटी की ओर से शहर भर में निमंत्रण पत्रिकाओं का वितरण जारी है। विदित हो कि उक्त अखाड़ा समिति की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी तब से ही अखाड़ा का आयोजन होता रहा है। इस साल पहली बार विशाल भजन संध्या और शोभायात्रा का आयोजन निर्धारित है।

    श्री बजरंग अखाड़ा कमिटी एक नज़र में :-

    संरक्षक – प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी
    सह-संरक्षक – पवनपुत्र हनुमानजी
    लाइसेंसी – अंकित आनंद
    अध्यक्ष – अशोक स्वामी
    उपाध्यक्ष – नागेंद्र उपाध्याय, विवेक प्रसाद, पिंटू यादव, शंकु पिल्लै, रवि पांडेय, सोनू पांडेय।
    महासचिव – पंकज मिश्रा, हेमंत दास बापी
    सचिव – हरिशंकर सिंह, संतोष कुमार, हेमंत दास, विजय गाउंडर, हिमांशु देबनाथ, विश्वजीत घोष।
    कोषाध्यक्ष – विष्णुपदो पॉल, कुश सोनी, अजय पॉल, शुभम कुमार।
    मीडिया प्रभारी – विनोद प्रसाद, प्रकाश ठाकुर, गुड्डू वर्मा, समीर साहू एवं रवि गाउंडर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग की
    Next Article झारखंड में आईपीएस का तबादला जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट बने देवघर के पुलिस अधीक्षक, मनोज को जामताड़ा की कमान

    Related Posts

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    November 13, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    November 13, 2026

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.