Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर साइल की मौत, समीर वानखेड़े पर लगाए थे गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines

    आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर साइल की मौत, समीर वानखेड़े पर लगाए थे गंभीर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. आर्यन खान केस में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के गवाह प्रभाकर साइल की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक प्रभाकर साइल की मौत मुताबिक हार्ट अटैक से हुई है. पिछले साल क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद प्रभाकर साइल चर्चा में आया था और एनसीबी के तत्कालीन मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए थे.

    प्रभाकर साइल ने एनसीबी कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर दावा किया था कि क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को छोड़ने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी, केपी गोसावी और सैम डिसूजा के बीच 25 करोड़ रुपए में डील हो रही थी और 18 करोड़ पर सहमति बनी थी. इसमें 8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने थे, जिन्होंने इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई की थी. केपी गोसावी वही शख्स है जिसकी आर्यन खान के साथ सेल्फी लेते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
    किरण पी गोसावी का एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है और प्रभाकर राघोजी साइल उसका बॉडीगार्ड था. प्रभाकर ने क्रूज ड्रग्स केस में एफिडेविट फाइल कर तत्कालीन एनसीबी अफसर समीर वानखेड़े पर जो आरोप लगाए थे, उसका आधार केपी गोसावी और सैम डिसूजा नाम के शख्स के बीच फोन पर हुई बातचीत को बताया था. प्रभाकर के मुताबिक उसने डिसूजा और गोसावी के बीच हुई बातचीत सुनी थी. केपी गोसावी, सैम डिसूजा से कह रहा था, 25 करोड़ का बम डाल, 18 करोड़ में डील फाइनल कर. इसमें से 8 करोड़ समीर वानखेड़े को देने हैं.

    इससे पहले 1 अप्रैल को मुंबई की विशेष अदालत ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़े क्रूज ड्रग्स मामले में आरोपपत्र दायर करने के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया. एनसीबी ने कोर्ट में आवेदन दायर कर आरोपपत्र दायर करने के लिए 90 दिनों के अतिरिक्त समय की मांग की थी. आवेदन में एनसीबी ने दावा किया था कि इस मामले की जांच अब भी जारी है. इसिलए उसे आरोपपत्र दायर करने के लिए और समय चाहिए.
    न्यायाधीश वीवी पाटील ने मामले से जुड़े दोनों पक्षों को सुनने के बाद एनसीबी को 90 की बजाय 60 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया. नियमानुसार एनसीबी को 180 दिन के भीतर आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर करना चाहिए. यह समय सीमा 2 अप्रैल को खत्म हो रही थी. इस मामले में एनसीबी ने आर्यन खान समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसमें सिर्फ 2 आरोपियों को छोड़कर आर्यन खान समेत अन्य 18 को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने बनाया निर्यात का नया रिकॉर्ड: 418 अरब डॉलर के सामानों की विदेशों में हुई बिक्री
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1260 केस दर्ज, 83 लोगों की मौत

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.