Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से मान सरकार ने लगाई रोक
    Breaking News Headlines राजनीति

    पंजाब: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से मान सरकार ने लगाई रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब में महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है. इसके अलावा कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा. इसके लिए पंजाब सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी.

    सीएम मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है. अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूल से हटाना पड़ रहा है. उनसे काम करवाना पड़ रहा है. ऐसा नहीं तो फिर वह बच्चों को ऐसी एजुकेशन दिलाने को मजबूर हो जाते हैं, जो आगे चलकर किसी काम नहीं आती. इसलिए पंजाब सरकार ने शिक्षा से जुड़े 2 बड़े फैसले किए हैं.

    एक रुपया फीस भी नहीं बढ़ाएंगे स्कूल

    पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को तत्काल प्रभाव से आदेश कर दिए हैं कि वह इस सत्र में एक रुपया भी एडमिशन फीस नहीं बढ़ाएंगे. फीस बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में विस्तृत जानकारी देंगे. अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर बातचीत के बाद इसकी पॉलिसी बनाएंगे.

    मां-बाप जहां से मर्जी किताबें और ड्रेस खरीदें

    सीएम मान ने कहा कि कोई भी स्कूल यूनिफार्म और किताबों की खरीदी के लिए खास दुकान का पता नहीं बताएगा. उस इलाके की सभी दुकानों में यह सामान उपलब्ध करवाना होगा. यह मां-बाप की मर्जी है कि वह अपनी मर्जी से किताब और यूनिफार्म खरीदें. अगर किसी इलाके में किताब की 20 दुकानें हैं तो उन सभी पर यह सामान मिलना चाहिए.

    शिक्षा मंत्री बोले- प्राइवेट स्कूलों के कानून सख्ती से लागू करेंगे

    राज्य के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की फीसों में गड़बड़ी के लिए शिक्षा विभाग एक वेबसाइट जारी करेगा. प्राइवेट स्कूलों के लिए बने एक्ट को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा. अगर लोकहित में प्राइवेट स्कूल से जुड़े कानून में किसी बदलाव की जरूरत होगी तो सरकार उसके बारे में विचार करेगी. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए सरकार योजना बना रही है. कुछ ही समय बाद पंजाब के स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव नजर आने लगेंगे.

    शिक्षा के मुद्दे पर मिली सत्ता

    पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी जीत के पीछे शिक्षा अहम है. चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने राज्य के सरकारी स्कूलों को सुधारने का वादा किया था. इसके अलावा अच्छी और सस्ती शिक्षा दिलाने की बात कही थी. चुनाव में आप को 117 में से 92 सीटें मिल गई. जिसके बाद शिक्षा को लेकर यह बड़े कदम उठाए गए हैं.

    अब तक यह ऐलान कर चुके मान

    सीएम भगवंत मान इससे पहले 25 हजार सरकारी नौकरी और 35 हजार कर्मचारियों को कंन्फर्म करने का ऐलान कर चुके हैं. इसके अलावा भ्रष्टाचार रोकने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9501 200 200 जारी कर चुके हैं. वहीं सीएम मान राशन की डोरस्टैप डिलीवरी की घोषणा कर चुके हैं. इसमें सरकार खुद कार्डधारकों के घर में राशन पहुंचाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: करनाल में यमुना नहर में 3 युवक डूबे
    Next Article महाराष्ट्र: राज्य ईकाई ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर आधा लीटर दूध मुफ्त देने की घोषणा की

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.