Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हैदराबाद: आग लगने से 11 मजदूरों की मौत, तेलंगाना सीएम ने 5-5 लाख की सहायता का किया ऐलान
    Breaking News Headlines

    हैदराबाद: आग लगने से 11 मजदूरों की मौत, तेलंगाना सीएम ने 5-5 लाख की सहायता का किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके में बुधवार तड़के एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई. इस घटना में बिहार के 11 मजदूरों की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि ये मजदूर गोदाम में जिंदा जल गए. हालांकि एक मजदूर को गोदाम से जिंदा बाहर निकाल लिया गया है. सभी शव बाहर निकाल लिए गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की करीब 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है. आग लगने के बारे में बताया जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. पुलिस निरीक्षक के मुताबिक, आग सुबह चार बजे के करीब कबाड़ गोदाम में लगी थी. उस समय सभी मजदूर नींद में सो रहे थे. उन्होंने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. गोदाम से बचाए गए घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के वक्त मौजूद 12 लोगों में से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, जिसका इलाज चल रहा है. आग की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई. आग पर काबू पा लिया गया है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
    हैदराबाद सेंट्रल जोन के डीसीपी ने बताया कि 11 शव को बाहर निकाल लिया गया और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए इसे गांधी अस्पताल भेजा गया है. जितने लोगों की मौत आग लगने से हुई है, वे सभी बिहार के थे. ये स्क्रैप गोदाम में काम करते थे. उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से हुई है. ये मजदूर बिहार के किन जिलों से थे, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि गोदाम में फाइबर केबलों में आग लग गई थी जिसके कारण घना धुआं फैल गया. जिस वक्त गोदाम में आग लगी उस वक्त वहां खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर-दफ्तर में इनकम टैक्स रेड
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.