Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुणे की कंपनी ने चोरी से बनाई कोरोना वैक्सीन, 95 करोड़ डॉलर का मुकदमा
    Breaking News Headlines

    पुणे की कंपनी ने चोरी से बनाई कोरोना वैक्सीन, 95 करोड़ डॉलर का मुकदमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी एचडीटी बायो कॉर्प ने वाशिंगटन की संघीय अदालत में पुणे स्थित एमक्योर के खिलाफ 95 करोड़ डॉलर का मुकदमा दायर किया है. जिसमें भारतीय कंपनी पर एक नई कोविड वैक्सीन के व्यापार रहस्य ‘चोरी’ करने का आरोप लगाया गया है. एचडीटी बायो ने कहा कि पुणे की फर्म ने उस नई वैक्सीन तकनीक को चुरा लिया था, जिसे उसने भारत में बनाने और बेचने के लिए एमक्योर की सहायक कंपनी जेनोवा को लाइसेंस दिया था.अमेरिकी कंपनी ने कहा कि उसका नया टीका लक्षित कोशिकाओं को प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले आरएनए को पहुंचाने के लिए लिपिड इनऑर्गेनिक नैनोपार्टिकल फॉर्मूलेशन का उपयोग करता है. गौरतलब है कि एचडीटी बायो ने जुलाई 2020 में जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स के साथ एक संभावित कोविड वैक्सीन को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए मैसेंजर या एमआरएनए तकनीक का उपयोग करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
    इस मामले के बारे पूछे जाने पर एमक्योर के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि ‘लाइसेंस समझौता, जो मुकदमे का विषय है, जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स और एचडीटी के बीच है. एमक्योर फार्मा का इस मामले से कोई संबंध नहीं है. एमक्योर को कानूनी मामलों के जानकारों ने बताया है कि इसके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं है और उसे गलत तरीके से मुकदमे में एक पार्टी के रूप में शामिल किया गया है. कंपनी इन दावों को खारिज करने के लिए जरूरी कानूनी कदम उठा रही है.’ जबकि जेनोवा के प्रवक्ता ने कहा कि ‘हमारा कहना है कि इस मुकदमे में कोई कानूनी आधार नहीं है. हमारा दावा है कि समझौते के किसी भी दायित्व या कानून के प्रावधानों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. हम इस तरह के तुच्छ मुकदमे का सख्ती से बचाव करेंगे.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी मंत्रिमंडल में बढ़ सकता है जाट और दलित नेताओं का दबदबा
    Next Article हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर-दफ्तर में इनकम टैक्स रेड

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.