Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 9 मार्च को पाकिस्तान भारत पर मिसाइल दागने वाला था, इसलिए जवाबी हमले की तैयारी कर ली थी, ऐन वक्त पर फैसला बदला
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    9 मार्च को पाकिस्तान भारत पर मिसाइल दागने वाला था, इसलिए जवाबी हमले की तैयारी कर ली थी, ऐन वक्त पर फैसला बदला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पिछले 9 मार्च को भारत की एक अनआर्म्ड मिसाइल गलती से चली और पाकिस्तान में 124 अंदर जाकर मियां चन्नू इलाके में गिरी. शुरुआत में पाकिस्तानी फौज ने इसे भारत का हमला माना और जवाबी मिसाइल दागने की तैयारी कर ली थी, लेकिन वक्त रहते उसने इरादा बदल दिया. इसकी दो वजहें थीं. पहली- इस मिसाइल पर कोई वॉरहेड यानी हथियार नहीं था. दूसरा- पहली नजर में यह लग रहा था कि यह जानबूझकर फायर नहीं की गई. खास बात यह है कि इस तरह के हालात से निपटने के लिए दोनों देशों के पास हॉटलाइन मौजूद है, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने हॉटलाइन पर भी पाकिस्तान को इसकी जानकारी नहीं दी.

    जवाब देने से क्यों रुक गया पाकिस्तान

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक- पाकिस्तान ने जवाबी हमले की तैयारी कर ली थी, लेकिन फिर रुक गया. पाकिस्तानी फौज के जिम्मेदार अफसरों को लग गया था कि कुछ गड़बड़ हुई है. यही वजह है कि अफसरों ने जवाबी कार्रवाई टाल दी. पाकिस्तान के अफसरों का दावा है कि मिसाइल सिरसा से फायर हुई, जबकि रिपोर्ट में बताया गया है कि यह अम्बाला से दागी गई. माना जा रहा है कि इसमें ह्यूमन और टेक्निकल एरर दोनों शामिल थे. यह गड़बड़ रूटीन चेकिंग सिस्टम के दौरान हुई.

    हॉटलाइन का इस्तेमाल क्यों नहीं

    भारत और पाकिस्तान के मिलिट्री कमांडर्स के बीच इस तरह के हालात से निपटने के लिए मैकेनिज्म मौजूद है. दोनों कमांडर्स हॉटलाइन पर संपर्क करते हैं. पाकिस्तान इस बात पर हैरान है कि भारत ने इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया? रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि भारत ने हॉटलाइन पर बात करने के बजाए कुछ देर के लिए मिसाइल सिस्टम ही बंद कर दिया, ताकि कोई और मिसाइल गलती से फायर न हो जाए.

    पाकिस्तान ने 10 मार्च को प्रेस ब्रीफिंग में इस मामले की जानकारी दी. भारत ने 11 मार्च को माना कि यह मिसाइल गलती से फायर हुई थी. 15 मार्च को डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने संसद को तफ्सील से इस वाकये के बारे में बताया.

    एयरफोर्स की जांच जारी

    हादसे के फौरन बाद भारत ने हाईलेवल कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के ऑर्डर जारी कर दिए. पाकिस्तान की फौज तो नहीं, लेकिन सियासतदान इस मामले को तूल दे रहे हैं. इंडियन एयरफोर्स मिसाइल ऑपरेशनल कैपेबिलिटीज का रिव्यू कर रही है. अमेरिका ने भी साफ कह दिया है कि यह हादसा है, साजिश नहीं. पाकिस्तानी मीडिया दावा करता है कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल दागी थी.

    कुछ सवाल बाकी

    पाकिस्तान के डिप्लोमैटिक और डिफेंस जर्नलिस्ट कमर चीमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- हमारी फौज ये मान रही है कि भारत की मिसाइल 3.47 मिनट तक पाकिस्तान के एयरस्पेस में रही. फर्क इससे नहीं पड़ता था कि यह खाली थी या इस पर वॉरहेड लगे थे. सवाल यह है कि पाकिस्तान की एयरफोर्स इसे इंटरसेप्ट क्यों नहीं कर पाई? इसका जवाब कोई नहीं दे रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमालयी क्षेत्र सहित देश में खेल भागीदारी बढ़ाने पर जोर, 506.13 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
    Next Article सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब मामला, कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.