Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में मिसाइल गिरने की घटना पर संसद में राजनाथ सिंह बोले- मामला गंभीर, हमने जांच के दिए आदेश
    Breaking News Headlines

    पाकिस्तान में मिसाइल गिरने की घटना पर संसद में राजनाथ सिंह बोले- मामला गंभीर, हमने जांच के दिए आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पिछले दिनों पाकिस्तान की सीमा में भारत की एक मिसाइल गिरने की घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि गलती से मिसाइल गिरी और सरकार ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. लिहाज़ा उचस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि मिसाइल गिरने की वजहों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. बता दें कि पाकिस्तान ने इस मामले में संयुक्त जांच की मांग की थी. लेकिन भारत ने इसे पहले ही खारिज कर दिया है.

    राजनाथ सिंह ने सदन में कहा, ये घटना 9 मार्च की है. मिसाइल यूनिट के नियमित रखरखाव और निरीक्षण के दौरान शाम करीब 7 बजे एक मिसाइल गलती से छूट गई. घटना के सही कारणों का पता जांच से ही चल पाएगा। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि इस घटना के संदर्भ में संचालन, रखरखाव और निरीक्षण की मानक संचालन प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की जा रही है.
    उन्होंने आगे कहा कि मैं सदन को सूचित करना चाहता हूँ कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता पूर्वक लिया है और इसके लिए एक औपचारिक उच्च स्तरीय जाँच के आदेश दे दिए गए हैं. कथित दुर्घटना का सटीक कारण जांच के बाद पता चलेगा. मैं यह भी कहना चाहूँगा, कि इस घटना के संदर्भ में, ऑपरेशन, मेंटेनेंस तथा जांच के लिए Standard Operating Procedures की समीक्षा की जा रही है. हम अपने वेपन सिस्टम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. इस संबंध में यदि किसी भी प्रकार की खामी पाई जाती है, तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा.

    उन्होंने अपने बयान के दौरान कहा कि मैं सदन को आश्वस्त कर सकता हूँ, कि हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है. इसके अलावा, हमारे safety procedures और प्रोटेकॉल उच्चस्तरीय हैं और समय-समय पर इनकी समीक्षा की जाती है. हमारी सुरक्षा बल ट्रेंड हैं एवं अनुशासित भी हैं और इस प्रकार के सिस्टम को हैंडल करने का अच्छा अनुभव रखती हैं. उन्होंने कहा कि घटना का सटीक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल एसओपी की समीक्षा भी की जा रही है. अगर किसी भी तरह की खामी पाई जाती है तो उसको तुरंत दूर किया जाएगा. हमारा मिसाइल सिस्टम अत्यंत सुरक्षित और भरोसेमंद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवराज सरकार ने कोरोना काल के बिजली बिल किए माफ, 88 लाख लोगों को होगा लाभ, जानें कैसे मिलेगा फायदा
    Next Article यूक्रेन के मारियुपोल में भीषण बमबारी, न्यूयॉर्क टाइम्स के रिपोर्टर की मौत

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.