Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवराज सरकार ने कोरोना काल के बिजली बिल किए माफ, 88 लाख लोगों को होगा लाभ, जानें कैसे मिलेगा फायदा
    Breaking News Headlines

    शिवराज सरकार ने कोरोना काल के बिजली बिल किए माफ, 88 लाख लोगों को होगा लाभ, जानें कैसे मिलेगा फायदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए ये बहुच बड़ी और अहम खबर है. सरकार ने कोरोना काल के बिजली के बिल माफ कर दिए हैं. यानि उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान ये ऐलान किया. इसका लाभ 88 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनका 6000 करोड़ रुपए का बकाया बिल माफ कर दिया गया है. 48 लाख उपभोक्ताओं के 189 करोड़ रुपए भी एडजस्ट कर दिये जाएंगे.

    सरकार की घोषणा का लाभ प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा. जिन्होंने बिल जमा करा दिए थे उनका पैसा आगे के बिलों में एडजेस्ट कर दिया जाएगा. जिन उपभोक्ताओं ने समाधान योजना के तहत बिजली बिल जमा किए थे उनके पैसे अगले बिल में एडजस्ट कर दिए जाएंगे. सीएम शिवराज ने कहा कोरोना काल में लोगों की नौकरी चली गयी और धंधे चौपट हो गए. उनके आर्थिक नुकसान को देखते हुए उपभोक्ताओं के बिजली बिल नहीं वसूलने का फैसला सरकार ने लिया है.
    सीएम ने कहा जिन उपभोक्ताओं ने समाधान योजना के तहत बिल की राशि को जमा किया है वो अपने आप को ठगा महसूस ना करें. इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है कि जितने पैसे जमा किए हैं वह आगे बिजली के बिलों में समायोजित होंगे. एमपी में कोरोना काल के दौरान बिजली बिलों की वसूली फ्रीज करने का फैसला लिया था. यदि सरकार के इस पूरे फैसले पर नजर डालें तो राज्य सरकार ने कोरोना काल के दौरान प्रदेश के 75 लाख 73 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिल की वसूली को फ्रीज कर दिया था. सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं पर निकल रहे मूल 3664 करोड़ रुपए अटक गए थे. इस पर सरचार्ज 102.96 करोड़ निकल रहा था. हालांकि सरकार ने इसके बाद समाधान योजना लागू कर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सहूलियत देने का ऐलान किया था.

    दूसरे विकल्प में 6 किश्तों में बिजली बिल जमा करने की सहूलियत दी गई थी. इसमें 25 फीसदी राशि माफ करने का ऐलान किया गया था. सरकार की समाधान योजना के तहत 14 लाख लोगों ने बिजली बिल जमा किया था. इससे सरकार को 180.95 करोड़ रुपये की राशि मिली थी. अब सरकार ने उन्हीं 14 लाख बिजली उपभोक्ताओं का पैसा अगले बिलों में एडजस्ट करने का ऐलान किया है.

    मतलब साफ है अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जिस मुद्दे को विपक्ष जोर-शोर से उठा रहा था उसे सरकार ने डेढ़ साल पहले ही खत्म कर दिया. इससे प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. सरकार के इस फैसले से तय है कि अगले चुनाव में सरकार को बड़ा फायदा होगा. सरकार का टारगेट बिजली उपभोक्ताओं के जरिए एक बड़ी आबादी को फायदा पहुंचाने का है ताकि अगले चुनाव में पार्टी के लिए बिजली बिल कोई मुद्दा ना रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलयुग के अवतारी बाबा श्याम हमारे
    Next Article पाकिस्तान में मिसाइल गिरने की घटना पर संसद में राजनाथ सिंह बोले- मामला गंभीर, हमने जांच के दिए आदेश

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.