Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल की बढ़ाई रेंज, अब 800 किमी दूर तक दुश्मन के ठिकानों को कर सकेगी धवस्त
    Breaking News Headlines

    भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल की बढ़ाई रेंज, अब 800 किमी दूर तक दुश्मन के ठिकानों को कर सकेगी धवस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल की ताकत बढ़ाने जा रहा है. ये मिसाइल अब 800 किमी तक दुश्मन के ठिकानों के नेस्तनाबूद कर सकेगी. पहले इसकी रेंज 300 किमी थी, जिसे बढ़ाकर 500 किमी कर दिया गया था. लेकिन अब ये इससे भी ज्यादा दूरी तक मार कर सकेगी. इन मिसाइलों को सुखोई 30एमकेआई लड़ाकू विमानों पर फिट किया गया है.

    ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रेंज को हाल में बढ़ाकर 500 किमी करने में कामयाबी मिली थी. ऐसा सिर्फ सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने से संभव हो गया है. मिसाइल में कोई तब्दीली नहीं करनी पड़ी है. अब इस मिसाइल की क्षमता को 800 किमी तक करने में कामयाबी मिली है. लड़ाकू विमानों के जरिए बेहद ऊंचाई से भी इसे दूर तक छोड़ा जा सकता है. भारतीय वायुसेना ने अपने 40 सुखोई विमानों पर ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइलें तैनात की हैं. ये मिसाइलें ज्यादा घातक और ज्यादा दूर तक दुश्मन को चोट पहुंचा सकती हैं. सुखोई विमानों को पहले तमिलनाडु के तंजावुर एयरबेस पर रखा जाता था, लेकिन चीन से साथ लद्दाख में टकराव के बाद इन्हें उत्तरी सीमा पर तैनात कर दिया गया है.
    भारत ब्रह्मोस मिसाइलों को अपग्रेड करने पर लगातार काम कर रहा है. ब्रह्मोस के नेवी वैरिएंट की क्षमता बढ़ाकर 350-400 किमी की जा चुकी है. शनिवार 5 मार्च को आईएनएस युद्धपोत से इस मिसाइल का सफल टेस्ट किया गया था. इस दौरान मिसाइल ने अपने ठिकाने पर बिल्कुल सटीक वार किया. ब्रह्मोस मिसाइल को रूस के सहयोग से विकसित किया गया है. ये आवाज की गति से तीन गुना यानी 2.8 मैक की रफ्तार से उड़ती हैं. ये रडार को भी चकमा दे सकती हैं. पहले इसकी रेंज 290 किमी थी, जिसे बढ़ाकर 350-400 किया गया था. अब इसके 800 किमी वाले वैरिएंट पर काम किया जा रहा है. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के एयर वर्जन का पिछले साल 8 दिसंबर को सुखोई 30एमकेआई से सफल टेस्ट किया गया था. अब इन्हें दूसरे लड़ाकू विमानों पर भी तैनात करने की योजना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले मैच में जर्मनी ने मारी बाजी, भारतीय टीम को शूट आउट में मिली हार
    Next Article हरहरगुट्टू नया बस्ती में छत्तीसगढ़ी युवा एवं महिला मंच की ओर से महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

    Related Posts

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    September 21, 2026

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    September 20, 2026

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    छात्रों की आवाज को सियासत से आगे सुनने की जरूरत

    अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस-21 सितम्बर, 2026

    रिश्ता दूरी से नहीं, याद से चलता है

    वाडिया की बेटियों की नई राह: देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई का सहारा

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.