Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में होली सब-ए- बारात एवं मद्य निषेध की समीक्षात्मक बैठक
    Uncategorized

    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में होली सब-ए- बारात एवं मद्य निषेध की समीक्षात्मक बैठक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट

    समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ह्रदय कांत के संयुक्त अध्यक्षता में होली सब-ए- बारात एवं मद्य निषेध की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आहूत की गई।

    बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अग्नि शाम पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

    बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:

    1. जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि होली पर्व 18 एवं 19 मार्च को एवं शब ए बरात 18 मार्च को होना निश्चित है। इस अवसर पर फायर बिग्रेड की गाड़ी चेक करके तैयार अवस्था में रखने का निर्देश जिला अग्निशमन पदाधिकारी को दिया गया।
    2. जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि होलिका दहन के समय अगलगी की घटना ना हो इसका विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
    3. दो त्योहारों के सन्निकट होने के मद्देनजर सभी पदाधिकारी खासकर थाना प्रभारी रात में औचक भ्रमण अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत करते रहेंगे।
    4. अनुमंडल स्तर/प्रखंड स्तर एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर लेना सुनिश्चित करेंगे। एवं 107 की निरोधात्मक कार्रवाई भी करने का निर्देश सभी उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया।
    5. किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना न घटे, पूर्वाभास आशंका होने पर भी तुरंत स्थल पर पहुंच कर सुलझाना सुनिश्चित करेंगे। हमेशा तैयार अवस्था में रहना है।किसी भी प्रकार की घटना होने पर सूचना मिलते ही अपने दल बल के साथ तुरंत स्थल पर पहुंचने हेतू निर्देशित किया गया।
    6. सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देशित करें कि त्योहार के समय सभी पीएचसी हमेशा खुला एवं तैयार अवस्था में रहेंगे। पर्व-त्योहार के समय कभी-कभी फूड प्वाइजनिंग की भी आशंका को इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए सभी प्रभारी अपने अपने अस्पताल में ही त्यौहार के दिन उपस्थित रहेंगे।
    7. थानों की गस्ती की गाड़ियां सभी थानों में अपने क्षेत्र अंतर्गत होलिका दहन व होली के दिन गस्ती करते रहने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएम ने बैठक कर खनन समेत कई मामले का समीक्षा किये
    Next Article मध्य विद्यालय के बच्चों ने हाई स्कूलों का किया भ्रमण

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.