Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा जिला स्तरीय मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की टीम उपस्थित थे। बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत हैं-

    *मनरेगा*

    मनरेगा योजना के तहत मुख्य रूप से बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत पौधों की रोपाई हेतु गड्ढा खुदाई के कार्य को करने तथा शत प्रतिशत लाभुकों के चयन को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। जिला को प्राप्त 1000 एकड़ के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक सभी प्रखंडों द्वारा मात्र 49% ही क्षेत्र का चयन किया गया है तथा विभागीय निर्देश के आलोक में 15 मार्च तक शत-प्रतिशत लाभुकों का चयन करते हुए योजनाओं को ऑन गोइंग करना है। उक्त संबंध में सभी मनरेगा कर्मी, पंचायत सेवक, बीपीएम, रोजगार सेवक एवं बीपीओ को निर्देश दिया गया कि चिन्हित किए गए क्षेत्रों का स्पॉट वेरिफिकेशन करते हुए 2 दिन के अंदर लक्ष्य के विरुद्ध 100% योजनाओं को स्वीकृत करना सुनिश्चित करें तथा जिन योजनाओं को अब तक स्वीकृति प्रदान की गई है उक्त योजनाओं में विभागीय निर्देश के आलोक में गड्ढा खुदाई आदि का कार्य करना शुरू कर दें एवं इसकी दैनिक रिपोर्टिंग करेंगे। प्रखंड चाकुलिया एवं मुसाबनी द्वारा गड्ढा खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिए जाने की सूचना दी गई।

    *सामाजिक अंकेक्षण*

    सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत मुद्दों के निष्पादन के संबंध में जिला स्तरीय अंकेक्षण दल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यथाशीघ्र मामले को नियमानुसार बंद करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड पोटका तथा गुड़ाबांदा में ATR अपलोड का प्रतिशत कम पाये जाने पर 1 सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत ATR अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

    साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत 2017-18 से पूर्व की योजनाओं को 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    *एन.एम.एम.एस*

    मनरेगा योजना अंतर्गत मजदूरों की उपस्थिति को एन एम एम एस के माध्यम से अपलोड करने का निर्देश सभी प्रखंडों को दिया गया । उप विकास आयुक्त द्वारा वैसी योजनाएं जिसमें 20 से अधिक मजदूर लगे हों उन सभी को अनिवार्य रूप से ऐप के माध्यम से अपलोड करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपरोक्त संबंध में दैनिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

    *एरिया ऑफिसर एप*

    एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से क्षेत्र भ्रमण का फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा एई,जेई द्वारा बहुत ही कम योजनाओं का निरीक्षण किया गया है । उक्त संबंध में प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए चालू योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

    *प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण*

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021- 22 अंतर्गत ली गई सभी योजनाओं को को पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को मनरेगा योजना अंतर्गत अहर्ता पूरी करने पर दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना एवं पशु शेड की योजना अभिसरण के माध्यम से देने का निर्देश दिया गया। वैसे लाभुकों जिन्हें प्रथम किस्त की राशि में विमुक्त नहीं की गई है, को अविलंब विमुक्त करने का निर्देश दिया गया तथा आवास पूर्णता की प्रगति को बढ़ाने हेतु सभी प्रखंड समन्वयक एवं स्वयं सेवकों एवं पंचायत सचिवों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण का निर्देश दिया गया। बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत भी आवासों को जल्द पूरा करने के संबंध में निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा की जीत सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की जीत है:रियाजुद्दीन
    Next Article कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन “संवाद” कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में

    Related Posts

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.