Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव नतीजों से पहले बाजार में उत्साह, सेंसेक्‍स में 1,600 अंकों की तेजी
    Breaking News Headlines

    चुनाव नतीजों से पहले बाजार में उत्साह, सेंसेक्‍स में 1,600 अंकों की तेजी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही निवेशक उत्‍साह से भर उठे. बृहस्‍पतिवार को बाजार खुलते ही जमकर खरीदारी शुरू हो गई और सेंसेक्‍स में करीब 1,600 अंकों का बड़ा उछाल दिखा.

    बीएसई पर सुबह कारोबार की शुरुआत बड़ी बढ़त के साथ हुई. सेंसेक्‍स 1,595 अंकों की तेजी के साथ 56,242 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 412 अंकों की तेजी के साथ 16,757 पर ट्रेडिंग शुरू की. चुनावी मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही निवेशकों जमकर दांव लगाना शुरू कर दिया. हालांकि, बाद में निवेश थोड़ा सतर्क नजर आए.

    सुबह 9.28 बजे सेंसेक्‍स 1,114 अंकों की तेजी के साथ 55,761 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 313 अंकों की बढ़त के साथ 16,658 पर ट्रेडिंग कर रहा था. पिछले दो दिनों से दोनों ही एक्‍सचेंज पर बड़ी तेजी दिख रही है.

    निवेशक यहां लगा रहे जमकर दांव

    निवेशकों ने आज भी बैंकिंग और ऑटो शेयरों पर जमकर दांव लगाया. निफ्टी पर Tata Motors, Asian Paints, HUL, Axis Bank और SBI में सबसे ज्‍यादा तेजी दिख रही है. हालांकि, ONGC, Coal India, Hindalco, Tata Steel और JSW Steel के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

    सस्‍ते क्रूड का दिखा असर

    ब्रेंट क्रूड के भाव जितनी तेजी से ऊपर गए थे, उतनी ही रफ्तार से नीचे भी आ रहे हैं. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड के भाव 13.2 फीसदी यानी 16.84 डॉलर घटकर 111.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गए हैं. यह अप्रैल, 2021 के बाद क्रूड के भाव में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है. अमेरिकी क्रूड भी 15.44 डॉलर घटकर 108.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव आ गया. इसका बाजार सेंटिमेंट पर गहरा असर पड़ा है.

    एशियाई बाजारों में भी तेजी कायम

    एशिया के अधिकतर बाजार आज तेज बढ़त पर खुले हैं. सिंगापुर के एक्‍सचेंज पर 1.67 फीसदी की तेजी दिखी तो जापान का निक्‍केई 3.39 फीसदी बढ़त पर कारोबार कर रहा है. ताइवान के शेयर बाजार में 2.17 फीसदी और दक्षिण कोरिया में 2.04 फीसदी का उछाल दिख रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट भी 1.71 फीसदी तेजी के साथ खुला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाकिब अल हसन ने मांगा ब्रेक, बोर्ड ने घरेलू लीग से ही कर दिया बाहर
    Next Article उत्तराखंड के रुझानों में BJP को बहुमत, हरीश रावत लालकुआंं सीट से पिछड़े

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.