Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : 1200 नये उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा जुस्को का पेयजल कनेक्शन, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी और जुस्को प्रबंधन को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : 1200 नये उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा जुस्को का पेयजल कनेक्शन, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी और जुस्को प्रबंधन को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : 1200 नये उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा जुस्को का पेयजल कनेक्शन, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी और जुस्को प्रबंधन को लिखा पत्र

    घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना के अंतर्गत क्षेत्रों से लगभग 1200 प्लस उपभोक्ताओं के आवेदन टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) कार्यालय में पिछले तीन वर्षों से लंबित हैं। नये उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन नहीं दी जा रही है। भीषण गर्मी के मद्देनजर संभावित जलसंकट और त्राहिमाम स्थिति पर जिला प्रशासन और जुस्को प्रबंधन का ध्यानाकर्षित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने जल्द समाधान का आग्रह किया है। इस बाबत भाजपा नेता ने जिला उपायुक्त और जुस्को प्रबंधन के सीनियर महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा को पत्र लिखकर अविलंब पहल करने का आग्रह किया है। कहा कि स्वच्छ पेयजल आमजनों का मौलिक अधिकार है, इसपर अतिक्रमण नहीं होनी चाहिए। झारखंड सरकार और तत्कालीन जुस्को के मध्य हुए समझौते के अनुसार घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना के संचालन का कार्य जुस्को (वर्तमान में टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड) को करना है। ऐसे में नये उपभोक्ताओं के आवेदनों को लंबित रखना अमानवीय और समझ से परे है। बीजेपी नेता अंकित आनंद ने उपायुक्त और जुस्को महाप्रबंधक को प्रेषित पत्र में बताया है कि बीते कुछ वर्षों में खड़ंगाझार, राधिकानगर, घोड़ाबंधा, ज्योतिनगर, दालखम बस्ती, बारीनगर, धुआँ कॉलोनी, धुमा बस्ती, बीएस बस्ती एवं अन्य सटे इलाकों में नये घरों के निर्माण और बस्तियों के विस्तार हुए हैं। ऐसे में जुस्को प्रबंधन द्वारा पिछले तीन वर्षों से अबतक नये कनेक्शन पर अघोषित रोक लगाना चिंताजनक है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस विषय पर टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लिमिटेड (जुस्को) से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। वहीं डीसी और जुस्को जीएम को प्रेषित पत्र द्वारा अंकित आनंद ने माँग किया है कि नये उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन देने निमित्त प्रतिबद्धता से पहल हो। वहीं घोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना के तहत पूर्व में निर्मित पानी टंकी की क्षमता विस्तार की दिशामें उचित कवायद हो। इसके साथ ही विभिन्न वॉटर पॉइंट्स के पास टूटे ढक्कनों को दुरुस्त कराने का आग्रह भाजपा नेता ने किया है। बीजेपी नेता अंकित आनंद ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर जुस्को प्रबंधन द्वारा पहल ना होने पर वे आगे की रणनीति तय करेगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभेष बदलकर विधानसभा पहुचे पूर्व मंन्त्री सहिस ट्रक,पिकअप वैन और बाइक से की
    Next Article एक्सएलआरआइ में तीन दिवसीय एंसेंबल वलहल्ला 2022 का हुआ रंगारंग समापन

    Related Posts

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.