Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में तीन दिवसीय एंसेंबल वलहल्ला 2022 का हुआ रंगारंग समापन
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा

    एक्सएलआरआइ में तीन दिवसीय एंसेंबल वलहल्ला 2022 का हुआ रंगारंग समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सादा जीवन व आत्मनिर्भरता है आज के समय की जरूरत : मेधा पाटकर

    एक्सएलआरआइ में तीन दिवसीय एंसेंबल वलहल्ला 2022 का हुआ रंगारंग समापन

    एक्सएलआरआइ में पिछले तीन दिनों से चल रहे एनुअल कल्चरल फेस्ट एंसेंबल-वलहल्ला का समापन हो गया. तीन दिनों के इस फेस्ट में एक्सएलआरआइ के साथ ही देश के कई अन्य बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ अपने आइक्यू लेवल बल्कि अपने खेलकूद की क्षमता का भी बखूबी प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान आइडिया समिट के पैनल में मुख्य रूप से फिटनेस पर चर्चा की गयी. जिसमें मंदिरा बेदी, प्रीति झंगियानी और साहिल प्रुथी ने वर्चुअल मोड में हिस्सा लिया. इस दौरान मंदिरा बेदी ने जहां बैलेंस डायट लेने की सलाह दी वहीं प्रीति झंगियानी ने अपनी फिटनेस को बनाये रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करने के साथ ही संतुलित नींद लेने की भी सलाह दी. इसके बाद कॉमेडियन राहुल दुआ ने अपनी कॉमेडी के जरिये सभी को खूब हंसाया. दूसरे दिन सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री मेधा पाटकर ने एक्सलर्स को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सादा जीवन और आत्मनिर्भरता समय की जरूरत है. अंतिम दिन प्ले बैक सिंगर जावेद अली ने करीब 1000 भावी मैनेजरों को अपनी सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध किया. उन्होंने श्रीवल्ली से लेकर कई रोमांटिक गाने गाकर सभी का खूब मनोरंजन किया.
    ——
    अोटीटी व वेब-सीरीज ने लाखों कलाकार को जन्म दिया
    कार्यक्रम में पाताल लोक फेम जयदीप अहलावत, सुदीप शर्मा, अभिषेक ने वेब सीरीज की शूटिंग से जुड़ी यादों पर चर्चा की. आयुष मेहरा, रेवती पिल्लई जैसे लोकप्रिय चेहरों ने जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा किये वहीं उन्होंने बताया कि कैसे सोशल मीडिया ने आज उनके करियर को प्रभावित किया है. कहा कि अोटीटी प्लेटफॉर्म व वेब सीरीज ने कई कलाकारों को काम दिया.
    ——–
    आइडिया समिट में बताया गया स्टार्टअप चलाने से लेकर सफल करने का तरीका
    आइडिया समिट 2022 के आखिरी पैनल में यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप के संस्थापक अमित कुमार, नो ब्रोकर के फरीद अहसान, शेयरचैट के ईशान बंसल, ग्रो के वरुण अलाघ, जबकि फार्म इजी के धवल शाह ने हिस्सा लिया. सभी ने अपने जीवन से अपने व्यक्तिगत सबक और अंतर्दृष्टि साझा की. बताया कि एक लीडर बनने के लिए क्या करना पड़ता है, और लोगों को व्यवसायों के मिथकों को दूर करने से जुड़ी कई जानकारियां दी. कहा कि स्टार्टअप शुरू करने से पूर्व सही तरीके से प्लानिंग व उसे धरातल पर उतारने के साथ ही अगले तीन साल की प्लानिंग भी होनी चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघोड़ाबंधा जलापूर्ति योजना : 1200 नये उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा जुस्को का पेयजल कनेक्शन, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने डीसी और जुस्को प्रबंधन को लिखा पत्र
    Next Article विधायक सरयू राय ने सदन में फिर उठाया लीज का मुद्दा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.