Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने सदन में फिर उठाया लीज का मुद्दा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने सदन में फिर उठाया लीज का मुद्दा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने सदन में फिर उठाया लीज का मुद्दा

    आज सरकार ने जमशेदपुर में टाटा लीज़ नवीकरण समझौता की कंडिका -8 के असंवैधानिक प्रावधान के आधार पर क़रीब 14 वर्ष पूर्व अनियमित रूप से दिये गये 59 सब लीज मामलों के नियमितीकरण पर विचार करने के लिये एक बैठक आज दोपहर में बुलाया है जिसमें पूर्वी सिंहभूम ज़िला के पूर्ववर्ती उपायुक्तों और सरकार के निवर्तमान राजस्व सचिव भी भाग लेने वाले हैं.
    महोदय, इस अनियमितता के विरूद्ध में मेरी ध्यानाकर्षण सूचना पर 2008 में सदन ने संज्ञान लिया था. परंतु सरकार इसका वैधानिक समाधान करने में विफल रही. तदुपरांत टाटा लीज़ क्षेत्र से बाहर की गई बस्तियों, टाटा लीज़ क्षेत्र के भीतर रह गई बस्तियों और टाटा लीज़ क्षेत्र के बाहर एवं भीतर सरकारी भूमि पर बसी बस्तियों के भूखंडों पर बाशिंदों को मालिकाना हक़ देने के मामले का समाधान भी सरकार ने अब तक नहीं किया है. नतीजतन आपसी विवाद, जन सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने का संकट तथा ऐसे भूखंडों पर बने भवनों का होल्डिंग नम्बर नहीं मिलने से हो रहे कठिनाइयों से जमशेदपुर के बाशिंदे जूझ रहे हैं, उन्हे जीवन यापन में कठिनाई हो रही है और उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है.

    ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा केवल 59 सब लीज वाले भूखंडों पर बने आलीशान भवनों को नियमित करने के लिये बैठक बुलाना और बैठक के विषयवस्तु में सामान्य जन की समरूप समस्याओं को शामिल नहीं करना वैधानिक एवं जनहित के अनुरूप नहीं है। सरकार को चलते सदन में इस विषय पर एक ठोस वक्तव्य देने का निर्देश भवदीय द्वारा दिया जाने का अनुरोध करते हुए इसकी सूचना सदन को इस उम्मीद के साथ देना चाहता हूँ कि एक ही प्रशासनिक इकाई में समान स्वरूप की समस्याओं का हल निकालने के लिये सरकार टुकड़ों में विचार करने के बदले समग्रता में विचार करे और जनहित में इनका शीघ्र समाधान निकाले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ में तीन दिवसीय एंसेंबल वलहल्ला 2022 का हुआ रंगारंग समापन
    Next Article अड्डा बाजी करने वालों की खैर नहीं: एसएसपी जमशेदपुर

    Related Posts

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    June 22, 2026

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    June 22, 2026

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.