Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुचायकोट पुलिस दो अलग-अलग जगहों से 1698 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
    Uncategorized

    कुचायकोट पुलिस दो अलग-अलग जगहों से 1698 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष पाठक की रिपोर्ट 

    कुचायकोट(गोपालगंज)कुचायकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह की गई कार्रवाई में 1698 बोतल शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया ।इस कार्रवाई में पुलिस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण, भारत सरकार का बोर्ड लगी कार सहित दो कार भी जब्त कर ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार तस्करी के दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार कुचायकोट पुलिस की एक टीम अवर निरीक्षक शशि रंजन के नेतृत्व में भठवा मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण भारत सरकार का बोर्ड लगी एक कार को जब पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी लेनी चाही तो कार में बैठे दो युवकों ने पुलिस पर मानवाधिकार संगठन का होने का धौस जमाने की कोशिश की। इसके बाद भी पुलिस ने उनकी बातों को दरकिनार करते हुए जब कार की तलाशी ली तो कार से 1473 बोतल शराब जब्त किया गया ।कार के डैशबोर्ड पर एक मोटी फाइल भी रखी मिली। जिस पर मानवाधिकार रजिस्टर लिखा था तथा इस फाइल में फर्जी कागजात रखे गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया गांव निवासी मुकेश सिंह और मिंटू सिंह शामिल है ।वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस की जांच टीम देख एक कार सवार कार को बघोउच मोड़ के पास सड़क पर छोड़ मौके से फरार हो गया ।जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से 225 बोतल शराब जब्त की गई। इस तरह पुलिस ने रविवार को कुल 1698 बोतल शराब जब्त करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया तथा 2 कार जब्त कर ली। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं
    Next Article शिव मंदिर में नंदी महाराज के दूध पीने का विडियो वायरल, उमड़ी भक्तों की भीड़।

    Related Posts

    Stake Casino Online : Sessions rapides et l’art du pari instantané

    September 30, 2026

    favorite rest article 772392

    September 29, 2026

    Stake Casino Mobile Gaming: Γρήγορες Συνεδρίες και Άμεση Crypto Δράση

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व विधायक श्री शिवदानी बाबू का निधन

    आसनबनी और कालिकापुर में JSLPS की बैठकों में शामिल हुए विधायक, महिलाओं से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं; स्वरोजगार, बचत और सामूहिक प्रयासों को लेकर किया प्रेरित

    नदैल घाट रेडलाइट एरिया को जड़ से बंद करने की मांग, सभापति प्रतिनिधि ने DM और मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    डिप्टी कलेक्टर नसीन कुमार निशांत ने बच्चों से किया सीधा संवाद।पढ़ाई की स्थिति परखे, शिक्षकों की कमी

    शॉर्ट सर्किट से बिजली के डब्बे में लगी आग।मची अफरातफरी।

    गांव के छात्र ने दौड़ में दिखाया दम।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा अव्वल।बड़ैपुरा के दिव्यांशु ने 37

    नशामुक्त समाज के लिए युवाओं को सकारात्मक दिशा देना जरूरी : कुलाधिपति

    ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.