
संतोष पाठक की रिपोर्ट
कुचायकोट\गोपालगंज ।
आज महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं । महिलाओं का विकास तब होगा जब इस देश की बच्चियां पढ़ाई लिखाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़े। ऐसे में शिक्षा के साथ साथ हमें अन्य क्षेत्रों में भी बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें सहयोग करने की आवश्यकता है ।यह विचार भारत सरकार के पूर्व अपर सचिव विजय कुमार चौबे ने रविवार को कुचायकोट प्रखंड के भठवा मोड़ के पास आयोजित वशिष्ट सम्मान अर्पण सह “पढ़ती बच्चियां बदलता परिवेश” विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। श्री चौबे ने कहा की महिलाओं के सम्मान और शिक्षा का भारत में प्राचीन इतिहास है। बीच के कालखंड में महिलाओं के शिक्षा आदि के मामले में हम पिछड़ गए थे ।एक बार फिर हमें बालिका शिक्षा को लेकर जागरूक होना पड़ेगा ।जिस तरह विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उससे यह बात साबित होती है कि बालिकाओं में प्रतिभा की कमी नहीं। बस उन्हें सही समय पर सहयोग करने की आवश्यकता है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुचायकोट बीडियो वैभव शुक्ला ने कहा कि हमें बालक बालिका के प्रति परंपरागत सोच और भेदभाव का नजरिया बदलना होगा ।हमें उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा ।उन्होंने ने कहा कि अगर आधी आबादी भी पढ़ी-लिखी स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होगी तो इस देश की तरक्की में वह अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी ।संगोष्ठी को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोफ़ेसर डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, बेंगलुरु के लाइफ कोच दिग्विजय नारायण सिंह ,शिक्षाविद डॉक्टर दुर्गाचरण पांडे, अधिवक्ता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ की। कार्यक्रम के आयोजक मनोज कुमार तिवारी के तरफ से सभी अतिथियों का अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उप प्रमुख माया देवी,जितेंद्र चौबे,डॉक्टर विनोद पांडे, चंद्र मोहन पांडे, वाल्मीकि प्रसाद, विनय कुमार, सुमित मिश्रा, मंजीत त्रिपाठी, उदय भान मिश्रा, समेत तमाम शिक्षक,छात्र छात्राएं तथा आयोजन से जुड़े लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में प्रखंड के चार उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को वशिष्ठ सम्मान से किया गया सम्मानित
शिक्षा सुरभि फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित वशिष्ट सम्मान अर्पण कार्यक्रम के तहत पढ़ती बच्चियां बदलता परिवेश विषय पर संगोष्ठी के मौके पर कुचायकोट प्रखंड की 4 शिक्षकों को अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए बशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कुचायकोट मध्य विद्यालय कन्या की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद, शिक्षक तथा उपन्यासकार सर्वेश तिवारी श्रीमुख, उ0 म0 वी0 शेरपुर के शिक्षक वीरेंद्र कुमार तथा बखरी पंचायत के बलुआ टोला नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र पांडे को विद्यालय में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शाल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
